Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिकायतों का निपटारा कर उपभोक्ताओं के 52 करोड़ लौटाये गये: निधि खरे

Ranchi: नेशनल कंज्यूमर हेल्प लाइन (NCH) पर मिली शिकायतों का निपटारा करने के बाद उपभोक्ताओं के 52 करोड़ रुपये लौटाये गये. NCH पर सबसे ज्यादा शिकायतें ई कॉमर्स प्लैटफॉर्म के ख़िलाफ मिली थी. इसके अलावा ट्रेवल एजेंसी सर्विस, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट और बीमा कंपनियों के ख़िलाफ उभोक्ताओं की शिकायतें मिली थी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: नेशनल कंज्यूमर हेल्प लाइन (NCH) पर मिली शिकायतों का निपटारा करने के बाद उपभोक्ताओं के 52 करोड़ रुपये लौटाये गये. NCH पर सबसे ज्यादा शिकायतें ई कॉमर्स प्लैटफॉर्म के ख़िलाफ मिली थी. इसके अलावा ट्रेवल एजेंसी सर्विस, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट और बीमा कंपनियों के ख़िलाफ उभोक्ताओं की शिकायतें मिली थी.


NCH पर कुल 79,521 शिकायतें मिली थी. इसमें से 47,743 शिकायतें ई कॉमर्स  प्लैटफॉर्म से संबंधित थी. ई कॉमर्स प्लैटफार्म से मिली शिकायतों की सुनवाई के बाद इसका निपटारा किया गया. ई कॉमर्स प्लैटफॉर्म के ख़िलाफ शिकायत करने वालों में बड़े शहरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता भी शामिल थे. शिकायतों के निपटारे के बाद लौटायी गयी 52 करोड़ की राशि में से 36 करोड़ रुपये की राशि ई कॉमर्स  प्लैटफॉर्म ने उपभोक्ताओं को लौटाए.

 
ट्रेवल एजेंसियों के ख़िलाफ शिकायतों के निपटारे के बाद उपभोक्ताओं के चार करोड़ रुपये लौटाये गये. उपभोक्ताओं को लौटाये गये 52 करोड़ रुपये में से 45 करोड़ रुपये से अधिक पांच बड़े क्षेत्र से संबंधित हैं. एक उपभोक्ता ने NCH पर बीमा कंपनी के ख़िलाफ शिकायत की थी. इसमें भुगतान करने के बावजूद पॉलिसी पेपर नहीं देने का आरोप लगाया गया था. 


विभाग के हस्ताक्षर के बाद कंपनी ने उपभोक्ता को बीमा पॉलिसी जारी किया. NCH पर मिली शिकायतों में कुछ ऐसी शिकायतें भी थीं, जिसमें सामान खराब होने के बावजूद उसे बदलने में आनाकानी करने का आरोप लगाया गया था. विभागीय हस्तक्षेप के बाद उपभोक्ताओं की इस तरह की शिकायतों का निपटारा भी किया गया.


पांच प्रमुख क्षेत्रों में मिली शिकायतें और वापस करायी गयी राशि

व्यापारिक क्षेत्र शिकायतें वापस हुई राशि
ई कॉमर्स  प्लैटफॉर्म 47,743 36.79 करोड़
ट्रैवल 5149 4.16 करोड़
एजेंसी सर्विस 1103 1.53 करोड़
इलेक्ट्रानिक प्रोडक्ट 788 1.45 करोड़
बीमा 293 1.18 करोड़


https://lagatar.in/jharkhand-researchers-studying-abroad-met-chief-minister-hemant-soren

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही