Search

 
 
 

महागामा-पीरपैंती रेल लाइन के लिए 531 करोड़ का टेंडर, 32.1 KM नई पटरी बिछेगी

Ranchi News: इस परियोजना के तहत महागामा से पीरपैंती के बीच करीब 32.1 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बनाई जाएगी. यह लाइन किमी 60.000 से किमी 92.100 तक होगी. परियोजना के लिए टेंडर की अनुमानित लागत 531.03 करोड़ रुपये रखी गई है. टेंडर के तहत रेलवे लाइन के सिविल निर्माण के साथ पटरी बिछाने, बिजली व्यवस्था, सिग्नल और टेलीकॉम से जुड़े काम किए जाएंगे. काम पूरा करने के लिए ठेकेदार को 630 दिन यानी करीब 21 महीने का समय दिया जाएगा.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: झारखंड और बिहार के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है. पूर्वी रेलवे ने पीरपैंती-जसीडीह नई बड़ी रेल लाइन परियोजना के तहत महागामा-पीरपैंती सेक्शन के निर्माण के लिए ई-टेंडर जारी किया है.

 

इस परियोजना के तहत महागामा से पीरपैंती के बीच करीब 32.1 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बनाई जाएगी. यह लाइन किमी 60.000 से किमी 92.100 तक होगी. परियोजना के लिए टेंडर की अनुमानित लागत 531.03 करोड़ रुपये रखी गई है.

इसे भी पढ़ें - 

 

टेंडर के तहत रेलवे लाइन के सिविल निर्माण के साथ पटरी बिछाने, बिजली व्यवस्था, सिग्नल और टेलीकॉम से जुड़े काम किए जाएंगे. काम पूरा करने के लिए ठेकेदार को 630 दिन यानी करीब 21 महीने का समय दिया जाएगा.

 

इस परियोजना से झारखंड और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में रेल सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है. नई रेल लाइन बनने से लोगों के आने-जाने में सुविधा होगी. इसके साथ ही कारोबार, रोजगार और क्षेत्र के विकास को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है.

 

टेंडर में संयुक्त उद्यम यानी JV या Consortium को भी हिस्सा लेने की अनुमति दी गई है. इसमें अधिकतम चार सदस्य शामिल हो सकते हैं. इससे ज्यादा कंपनियों के टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने की संभावना है.

 

टेंडर के अनुसार प्री-बिड कॉन्फ्रेंस 9 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे होगी. बोली प्रक्रिया 26 नवंबर 2026 से शुरू होगी. टेंडर जमा करने की अंतिम तारीख 10 दिसंबर 2026 को सुबह 11 बजे तक निर्धारित की गई है.

 

इसके पूरा होने के बाद झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र और बिहार के सीमावर्ती इलाकों के बीच रेल संपर्क और बेहतर हो सकेगा. इससे स्थानीय लोगों के साथ व्यापार और परिवहन को भी फायदा मिलने की उम्मीद है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही