Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

54 लाख बिजली उपभोक्ताओं की जेब होगी ढ़ीली, घरेलू बिजली दर में 3.45 रुपए प्रति यूनिट बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव

राज्यभर के 54 लाख बिजली उपभोक्ताओं को नए वित्तीय वर्ष में झटका लग सकता है. इसकी वजह यह है कि सोमवार की देर शाम झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम ने बिजली दर में वृद्धि का प्रस्ताव झारखंड राज्य नियामाक आयोग को सौंप दिया है.
Advertisement
Advertisement
  • घरेलू ग्रामीण में 3.50 और कॉमर्शियल में 4.40 रुपए प्रति यूनिट वृद्धि का प्रस्ताव
  • वितरण निगम ने बिना एमडी के ही नियामक आयोग को दिया नई बिजली दर का प्रस्ताव
  • तीन-चार महीने बाद लागू हो सकती है नई दरें

Ranchi :  राज्यभर के 54 लाख बिजली उपभोक्ताओं को नए वित्तीय वर्ष में झटका लग सकता है. इसकी वजह यह है कि सोमवार की देर शाम झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम ने बिजली दर में वृद्धि का प्रस्ताव झारखंड राज्य नियामाक आयोग को सौंप दिया है.

 

वितरण निगम ने यह प्रस्ताव वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सौंपा है. पहली बार ऐसा हुआ है कि बिना एमडी के यह प्रस्ताव सौंपा गया है. पिछले दो महीने से वितरण निगम में एमडी का पद खाली है. ओवर ऑल बिजली दर में 60 फीसदी तक के वृद्धि का प्रस्ताव है.

घरेलू बिजली दर में 3.45 रुपए प्रति यूनिट वृद्धि का प्रस्ताव

घरेलू बिजली दर में 3.45 रुपए प्रति यूनिट वृद्धि का प्रस्ताव है. वर्तमान में यह दर 6.85 रुपए प्रति यूनिट है. इसे बढ़ाकर 10.30 रुपए प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव सौंपा गया है. वहीं व्यवसायिक बिजली दर में 4.30 रुपए प्रति यूनिट वृद्धि करने का प्रस्ताव है. 
 

किस कैटेगरी में कितनी वृद्धि का है प्रस्ताव

कैटेगरी             वर्तमान चार्ज(रु/यूनिट) प्रस्तावित दर(रु/ प्रति यूनिट)
घरेलू ग्रामीण 6.70 10.20
घरेलू शहरी 6.85 10.30
घरेलू एचटी 6.40 9.40
कॉमर्शियल ग्रामीण 6.20 10.60
कॉमर्शियल अर्बन 6.70 11.00
सिंचाई 5.30 9.00
एलटी 6.10 9.10
एचटी 5.90 9.25


        

                    
                        
                       
                    
                    
                            
                           

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

                            

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही