Search

 
 
 

Hazaribagh News: रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्त संग्रहित

सुशी चंद्रगुप्त कोल माइंस की साइट कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कुल 54 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: सुशी चंद्रगुप्त कोल माइंस की साइट कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कुल 54 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया.

इसे भी पढ़ें: 

कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त हेमंत सती ने किया. इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान को मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताते हुए रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया. उपायुक्त ने प्रबंधन एवं पूरी टीम द्वारा समाजहित में आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

Uploaded Image

रक्तदान शिविर के उद्घाटन के उपरांत उपायुक्त ने चंद्रगुप्त कोल माइंस परियोजना के खदान (क्वारी) संचालन क्षेत्र का भी निरीक्षण किया तथा परियोजना की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की.

 

इस अवसर पर सुशी चंद्रगुप्त कोल माइंस के अधिकारियों ने उपायुक्त को परियोजना क्षेत्र का भ्रमण कराया तथा विभिन्न परिचालन संबंधी जानकारियां साझा की. कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारी, ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीम तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही