Search

 
 
 

Palamu News: मासिक लोक अदालत में 55 मामलों का हुआ निपटारा

जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर कुल 55 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि 15 लाख 15 हजार 580 रुपये मूल्य के मामलों का सेटलमेंट हुआ.
 

Palamu: जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर कुल 55 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि 15 लाख 15 हजार 580 रुपये मूल्य के मामलों का सेटलमेंट हुआ.

इसे भी पढ़ें: 

मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए कुल 9 पीठों का गठन किया गया. पारिवारिक विवाद, आपराधिक, दीवानी, प्री-लिटिगेशन, विद्युत, चेक बाउंस, भूमि एवं राजस्व सहित विभिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई कर उनका निष्पादन किया गया.

 

पीठ संख्या-2 में एक एमएसीटी (MACT) मामले का निस्तारण किया गया, जबकि पीठ संख्या-3 में चार, पीठ संख्या-4 में सात, पीठ संख्या-5 में 30, पीठ संख्या-6 में एक तथा पीठ संख्या-7 में एक मामले का निष्पादन हुआ. अन्य पीठों में भी विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई.

 

लोक अदालत के दौरान न्यायालय आने वाले लोगों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी बनाया गया था. इसमें अधिवक्ता पुष्कर राज एवं पीएलवी कृपा शंकर दुबे को तैनात किया गया था.

 

राजस्व प्राप्ति के मामले में उत्पाद विभाग को 2 लाख 57 हजार 750 रुपये तथा वन विभाग को 1 लाख 40 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों ने आपसी सहमति से विवादों का समाधान कर समय और धन दोनों की बचत की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही