Search

 
 
 

Bokaro News: सदर अस्पताल में महिला के गर्भाशय से 5.5 किलो का फाइब्रॉइड निकाला

सदर अस्पताल, बोकारो के चिकित्सकों ने एक जटिल शल्यक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 52 वर्षीय महिला के गर्भाशय से 5.5 किलोग्राम वजनी विशाल यूटराइन फाइब्रॉइड निकालकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: सदर अस्पताल, बोकारो के चिकित्सकों ने एक जटिल शल्यक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 52 वर्षीय महिला के गर्भाशय से 5.5 किलोग्राम वजनी विशाल यूटराइन फाइब्रॉइड निकालकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति पूरी तरह स्थिर एवं संतोषजनक है.

इसे भी पढ़ें: 

भारा बस्ती, चास निवासी महिला लंबे समय से गर्भाशय में बड़े फाइब्रॉइड की समस्या से पीड़ित थीं. आवश्यक जांच एवं चिकित्सकीय मूल्यांकन के बाद एब्डॉमिनल हिस्टेरेक्टॉमी का निर्णय लिया गया. 

 

सदर अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि मेधा के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया. इस टीम में डॉ. पंकज सिन्हा एवं एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. सौरभ शामिल थे.

 

डॉ. रश्मि मेधा ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान गर्भाशय से लगभग 5.5 किलोग्राम वजनी विशाल फाइब्रॉइड को सुरक्षित रूप से निकाला गया. पूरी शल्यक्रिया के दौरान किसी प्रकार की गंभीर जटिलता नहीं हुई.

 

मरीज को चिकित्सकीय निगरानी में रखकर आवश्यक दवाइयां एवं उपचार दिया जा रहा है. सिविल सर्जन ने इस सफलता पर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की पूरी टीम को बधाई दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही