Search

 
 
 

Ranchi News: पंडरा में स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा स्थायी बाजार, संजय सेठ और मेयर ने किया जगह चिन्हित

पंडरा में सड़क किनारे दुकान लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को जल्द स्थायी बाजार मिल सकता है. रविवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मेयर रोशनी खलखो ने पंडरा में निरीक्षण किए. इस दौरान पंडरा थाना के सामने और पंडरा पुल के बाद दाहिनी ओर स्थित खाली सरकारी जमीन का निरीक्षण किया.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: पंडरा में सड़क किनारे दुकान लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को जल्द स्थायी बाजार मिल सकता है. रविवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मेयर रोशनी खलखो ने पंडरा में निरीक्षण किए. इस दौरान पंडरा थाना के सामने और पंडरा पुल के बाद दाहिनी ओर स्थित खाली सरकारी जमीन का निरीक्षण किया. 

Uploaded Image
ओटीसी मैदान से लेकर पंडरा फ्रेंड्स कॉलोनी तक बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर्स अधिक दुकाने है. वे हर दिन दुकान लगाते हैं. लंबे समय से उन्हें स्थायी जगह नहीं मिली है. इसके वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस मुद्दे को सांसद संजय सेठ ने नगर परिषद की बैठक में भी उठाया था.

 

इसे भी पढ़ें:


निरीक्षण के दौरान चर्चा हुई कि खाली सरकारी जमीन को विकसित किया जाएगा और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए स्थायी बाजार बनाया जाए, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपना कारोबार कर सकें. इससे उन्हें बार-बार हटाए जाने या अस्थायी व्यवस्था की समस्या से भी राहत मिलेगी. इस स्थान पर दैनिक मजदूरों के लिए शेड और स्वच्छ शौचालय बनाने की तैयारी चल रही है, ताकि मजदूरों और छोटे कारोबारियों को जरूरी सुविधाएं एक ही जगह मिल सकें.

 

इस मौके पर वार्ड 32 के पार्षद संजय कुमार, वार्ड 33 की पार्षद पुष्पा टोप्पो, वार्ड 34 के पार्षद अजीत कच्छप के अलावा अशोक मुंडा, सुबेश पांडेय, देवन होंडा, सुशील कुमार और मनोज चौधरी भी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही