Search

 
 
 

Dhanbad News: बिना टिकट यात्रा करते पकड़ाए 555 यात्री, 4.95 लाख वसूला जुर्माना

धनबाद मंडल में मंगलवार को बड़े पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. सुनियोजित तरीके से चलाए गए इस अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले तथा बिना बुक किए सामान के साथ सफर करने वाले कुल 555 यात्रियों को पकड़ा गया.
 

Dhanbad: धनबाद मंडल में मंगलवार को बड़े पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. सुनियोजित तरीके से चलाए गए इस अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले तथा बिना बुक किए सामान के साथ सफर करने वाले कुल 555 यात्रियों को पकड़ा गया.

इसे भी पढ़ें: 

जांच के दौरान पकड़े गए यात्रियों से कुल 4,95,350 रुपये जुर्माना वसूला गया. रेलवे की ओर से सभी यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई.चेकिंग टीमों ने धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों के अलावा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच अभियान चलाया. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि धनबाद मंडल में नियमित रूप से टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा.

 

धनबाद मंडल, पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट लेकर ही स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म में प्रवेश करें. साथ ही यात्रियों को अपने टिकट में निर्धारित श्रेणी के अनुसार ही यात्रा करने की सलाह दी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही