Search

 
 
 

लातेहार जिला में 5,57,912 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग : डीसी

 
Latehar:  चुनाव आयोग के द्वारा लोकसभा की तिथि घोषित होने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. शनिवार को समाहरणालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह ने बताया कि जिले में आचार संहिता लागू कर दी गयी है. चतरा लोक सभा क्षेत्र के लातेहार के लिए पांचवे चरण में 20 मई को चुनाव होगा. 26 अप्रैल को गजट प्रकाशित होगा. नामांकन की अंतिम तिथि तीन मई होगी. स्क्रूटनी चार मई एवं नाम वापसी की अंतिम तिथि छह मई निर्धारित है. उन्होने बताया कि लातेहार जिला के दो विधानसभा क्षेत्र में कुल 557912 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगें. मनिका विधानसभा में 256761 एवं लातेहार विधानसभा में 301151 मतदाता हैं. फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 22644 है. जिले में कुल 679 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. दिव्यांग व बुजूर्ग मतदाताओं को पूर्व की तरह विभिन्न सुविधाओं मुहैया करायी जायेगी. उन्होने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जायेगा. उलंघन करनेवालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई होगी. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/voting-in-palamu-lok-sabha-constituency-on-may-13-deputy-commissioner/">पलामू

लोकसभा क्षेत्र में मतदान 13 मई को : उपायुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही