Search

 
 
 

332 लाख यूनिट बिजली चोरी के खिलाफ 59.74 करोड़ की रिकवरी

साल भर में राज्य में 332 लाख यूनिट बिजली की चोरी हुई. जिसके खिलाफ वितरण निगम में 59.74 करोड़ रुपए की वसूली की है. यह आंकड़ा वितरण निगम ने झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग को सौंपा है.
 
  • झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग को सौंपा रिपोर्ट

Ranchi : साल भर में राज्य में 332 लाख यूनिट बिजली की चोरी हुई. जिसके खिलाफ वितरण निगम में 59.74 करोड़ रुपए की वसूली की है. यह आंकड़ा वितरण निगम ने झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग को सौंपा है.

 

हजारीबाग में सबसे अधिक 49.62 लाख यूनिट बिजली की चोरी हुई. इसके खिलाफ 8.93 करोड़ की वसूली की गई. रांची में साल भर में 28 लाख यूनिट की चोरी हुई. इसके खिलाफ 5.04 करोड़ रुपए की वसूली की गई.

 

झारखंड में बिजली चोरी और लाइन लॉस: एक बड़ी चुनौती

झारखंड में बिजली चोरी और लाइन लॉस के कारण वितरण निगम को भारी नुकसान हो रहा है. वर्तमान में यह नुकसान 31.17% है, जिससे निगम को हर महीने लगभग 124 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है. झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने निगम को लाइन लॉस 13% तक लाने का लक्ष्य दिया है.
 

क्या उठाए गए हैं कदम

•    निगम ने बिजली चोरी पर नकेल कसने के लिए 119 एंटी पावर थेफ्ट टीमें बनाई हैं.
•    निगम लाइन लॉस कम करने और चोरी पर लगाम लगाने के लिए तकनीकी सुधारों पर काम कर रहा है.
•    अबतक 7,70,027 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं.
•    1 लाख ट्रांसफॉर्मर पर मीटरिंग सिस्टम लगाया गया है ताकि बिजली की खपत और चोरी पर निगरानी रखी जा सके.
•    अगर लाइन लॉस सिर्फ 1% कम हो जाए, तो हर महीने 3 से 4 करोड़ रुपये की बचत संभव है.

 

सर्किल  बिजली चोरी (यूनिट लाख में)  राशि वसूली (लाख में)
रांची                         28.04 504.68
गुमला                      11.07   199.16
जमशेदपुर                 38.39     690.81
चाईबासा                 21.47     386.33
धनबाद                  27.50       494.91
चास                        28.82  518.65
डालटनगंज             27.52        495.29
गढ़वा                10.50          189.01
दुमका                        6.52 117.42
साहेबगंज         10.37            186.68
गिरिडीह                    20.14      362.49
देवघर                        27.68  498.07
हजारीबाग                49.62      893.02
रामगढ़                      10.98    197.64
कोडरमा                    13.37      240.69
कुल                   332.00      5,974.85

         

https://lagatar.in/dhanbad-30-year-old-bridge-collapsed-due-to-continuous-rains-dozens-of-villages-lost-contact



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही