Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

350 करोड़ के हेरोइन के साथ 6 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Ahmadabad : गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल ने संयुक्त अभियान चलाकर एक पाकिस्तानी नाव `अल साकार` को पकड़ा है. इस नाव में 6 पाकिस्तानी नागरिक सवार थे. उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. नाव में से करीब 50 किलोग्राम हेरोइन बरामद किए गए हैं. इन हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 350 करोड़ बतायी जा रही है. यह कार्रवाई शनिवार सुबह की गयी.
इसे भी पढ़ें – बिहार">https://lagatar.in/bihar-man-eating-tiger-was-finally-killed-had-killed-10-people/">बिहार

: आखिरकार मारा गया आदमखोर बाघ, 10 लोगों को बना चुका था शिकार

तट से 50 किमी दूर पाकिस्तानी नाव को पकड़ा गया

गुजरात के डीजीपी आशीष भाटिया ने बताया कि गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल ने एक त्वरित अभियान में गुजरात से 50 किमी दूर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास एक पाकिस्तानी नाव `अल साकार` को पकड़ा. नाव में 6 पाकिस्तानी थे. 350 करोड़ रुपये मूल्य की 50 किलो हेरोइन उनके पास से जब्त की गई है.

मोहम्मद कादर ने यहां भेजी थी खेप

उन्होंने कहा कि पता चला कि पाकिस्तान में स्थित एक बड़े ड्रग लॉर्ड मोहम्मद कादर ने यहां खेप भेजी थी. लेन-देन समुद्र में होने वाला था. गुजरात एटीएस ने ऑपरेशन शुरू किया और इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. कुल 6 पाकिस्तानियों को पकड़ा गया है. डीजीपी ने बताया कि तटरक्षक बल और हमारी टीम उनके साथ जखाउ बंदरगाह पहुंच गई है. पिछले कुछ वर्षों में यह छठा ऐसा ऑपरेशन है, जिसे एटीएस ने अन्य एजेंसियों के सहयोग से अंजाम दिया है. पाकिस्तान से गुजरात तट से भारत में नशीली पदार्थों को भेजने वाहा ड्रग्स पेडलर मोहम्मद कादर बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – दुमका">https://lagatar.in/dumka-petrol-massacre-2-mp-nishikant-dubey-reached-the-village-of-the-deceased/">दुमका

: पेट्रोल हत्याकांड-2- मृतका के गांव पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही