Search

 
 
 

गांडेय में डोभा में डूबने से 6 साल के बच्चे की मौत II समेत गिरिडीह की दो खबरें

 
Gandey (Giridih) : गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के गुलियाडीह गांव में गुरुवार को डोभा डूबने से छह साल के बच्चे की मौत हो गई. बताया गया कि गांव के खिरो दास की पत्नी घर के बगल में स्थित खेत में धान की रोपाई करने गई थी. साथ में उसका छह साल का बेटा प्रभात दास भी था. मां को रोपनी करते देख प्रभात अपने कुछ दोस्तों के साथ समीप में ही डोभा के पास चला गया. संभवत: नहाने के दौरान डोभा में डूबने से उसकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई. शव को लेकर लोग घर पहुंचे. पिता खिरो दास, मां समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. पूरे गांव में मातम का माहौल था.

पीरटांड़ में पुलिया के पास से शव बरामद, हत्या की आशंका

Pirtand (Giridih) : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के बांध पंचायत के पोखरिया में पुलिया के पास गुरुवार को एक युवक का शव बरामद किया गया. शव की पहचान केंदुआडीह निवासी जेठा सोरेन के पुत्र करमचंद सोरेन के रूप में की गई. वह मेडिकल प्रैक्टिशनर था. पीरटांड़ थाना प्रभारी ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. सूचना पर परिजन भी पहुंचे. शव देख उनके होश उड़ गए. बताया गया कि करमचंद गुरुवार की सुबह बैग में दवा लेकर घर से निकला था. ग्रामीणों के अनुसार, शव देखने से लगता है कि करमंचंद की पत्थर से कूच कर हत्या की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/ranchis-birsa-munda-memorial-park-ready/">झारखंड

आदिवासी महोत्सव 2024 के लिए रांची का बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान तैयार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही