Search

झारखंड के 24 जिले में 6021 गैर जमानतीय वारंट लंबित,चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान

Ranchi : गैर जमानतीय वारंट निष्पादित करने की गति धीमी हो गई है. इसे लेकर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है. इस मामले को लेकर चुनाव आयोग ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखा है. लिखे पत्र में कहा है कि ईसीआई पोर्टल पर प्रस्तुत दैनिक कानून और व्यवस्था रिपोर्टों का उल्लेख करने का निर्देश दिया गया है. जिसमें बताया गया है कि झारखंड में एक अप्रैल तक सिर्फ 176 गैर जमानतीय वारंट (एनबीडब्ल्यू) निष्पादित किए गए हैं. जबकि 6021 गैर जमानतीय वारंट निष्पादन के लिए लंबित हैं. इस संबंध में गैर-जमानती वारंट के निष्पादन में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है,क्योंकि बड़ी संख्या में एनबीडब्ल्यू निष्पादन के लिए लंबित हैं. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-refuses-to-stay-order-hold-municipal-and-body-elections-in-three-weeks/">हाईकोर्ट

का तीन सप्ताह में नगर निगम व निकाय चुनाव कराने के आदेश पर रोक से इनकार

वारंट के निष्पादन के लिए बुलाई गई है समीक्षा बैठक

गैर जमानतीय वारंट के निष्पादन के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के द्वारा मंगलवार को समीक्षा बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में जिले की डीसी और एसपी शामिल होंगे. सभी को निर्देश दिया गया है कि वारंट से संबंधित सभी मामले का विस्तृत विवरण के साथ बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करेंगे, ताकि लंबित मामलों के निष्पादन में त्वरित कार्रवाई हो सके. इसे भी पढ़ें -दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-liquor-policy-scam-k-kavitas-interim-bail-plea-rejected/">दिल्ली

शराब नीति घोटाला : के. कविता की अंतरिम जमानत याचिका खारिज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp