Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

योगी सरकार की पुलिस की हिट लिस्ट में 61 गैंगस्टर्स, अपराधियों का नेटवर्क खत्म करने की कवायद शुरू

Lucknow : खबर है कि योगी सरकार की पुलिस ने 61 गैंगस्टर्स की लिस्ट तैयार की है. अतीक-अशरफ के मारे जाने के बाद यूपी सरकार माफियाओं के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने जा रही है. इन माफियाओं की 500 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने की योजना तैयार हो चुकी है. जानकारी के अनुसार इस हिट लिस्ट में शराब माफिया से लेकर अवैध खनन, वन और पशु माफिया के अलावा शिक्षा माफिया के भी नाम हैं. सूत्रों के अनुसार सीएम योगी की मंजूरी मिलते ही अभियान शुरू हो जायेगा.. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा है कि प्रदेश के अपराधियों का नेटवर्क खत्म करने के लिए सरकार कमर कस चुकी है. इसे भी पढ़ें : अतीक">https://lagatar.in/prashant-kishore-said-on-atiq-ahmed-murder-democracy-is-our-strength-it-is-not-right-to-stand-in-favor-of-police-rule/">अतीक

अहमद हत्या पर बोले प्रशांत किशोर, लोकतंत्र हमारी ताकत, पुलिस राज के पक्ष में खड़ा होना ठीक नहीं

सूची में मुख्तार अंसारी, बृजेश सिंह, राजन तिवारी के भी नाम

इस सूची में माफिया और विधायक रहे मुख्तार अंसारी, बृजेश सिंह, पश्चिमी यूपी के गैंगस्टर ऊधम सिंह, सुनील राठी, गुड्डू सिंह, सुधाकर सिंह, सुंदर भाटी, सुभाष ठाकुर, राजन तिवारी, गब्बर सिंह, सुधीर कुमार सिंह, विनोद उपाध्याय, बदान सिंह, अजीत चौधरी अक्कू, धर्मेंद्र किरथल, अभिषेक सिंह हनी, निहाल पासी, आदि के नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें :  महाराष्ट्र">https://lagatar.in/fierce-in-maharashtra-politics-ajit-pawar-will-join-bjp-or-not-speculation-continues/">महाराष्ट्र

की राजनीति में घमासान, अजित पवार भाजपा में जायेंगे…नहीं जायेंगे की अटकलें जारी

सूची  में सपा और बसपा से जुड़े माफिया भी शामिल

सूची में सपा और बसपा से जुड़े माफियाओं के नाम भी शामिल हैं. इनमें बच्चू यादव, हाजी इकबाल लल्लू यादव, जुगनू वालिया, रिजवान जहीर, दिलीप मिश्रा, अनुपम दुबे का भी नाम शामिल है. इसके अलावा खान मुबारक, सलीम, सोहराब, त्रिभुवन सिंह, रुस्तम, बबलू श्रीवास्तव, वलूमेश राय, कुंटू सिंह, जीवा, मुनीर, सुभाष ठाकुर, संजीव माहेश्वरी जैसे माफियाओं के नाम भी लिस्ट में शामिल है.

अतीक हत्याकांड में सुंदर भाटी का नाम आया

जान लें कि अतीक-अशरफ हत्याकांड में सोनभद्र जेल में बंद सुंदर भाटी का नाम सामने आया था.. सुंदर भाटी पर 62 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.. वह पश्चिमी यूपी का दु्र्दांत अपराधी माना जाताहै. गौतमबुद्धनगर जिला न्यायालय ने हरेंद्र प्रधान हत्याकांड में उसे हाल ही में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अतीक और अशरफ के 3 हत्यारों में शामिल सनी मूल रूप से कासगंज का निवासी है.. वह सुंदर भाटी गैंग का सदस्य और शार्प शूटर बताया जा रहा है.. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही