Search

 
 
 

झारखंड हाईकोर्ट में 61 लॉ ऑफिसर्स की होगी नियुक्ति, 11 अगस्त तक ईमेल से करें आवेदन

Ranchi : झारखंड सरकार के विधि विभाग ने झारखंड हाईकोर्ट में महाधिवक्ता कार्यालय के लिए 61 लॉ ऑफिसर्स की नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती झारखंड लॉ ऑफिसर (एंगेजमेंट) रूल्स, 2026 के तहत की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं.
 
कोर्ट-कचहरी की खबरें

Ranchi : झारखंड सरकार के विधि विभाग ने झारखंड हाईकोर्ट में महाधिवक्ता कार्यालय के लिए 61 लॉ ऑफिसर्स की नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती झारखंड लॉ ऑफिसर (एंगेजमेंट) रूल्स, 2026 के तहत की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं.

 

जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 61 पदों पर नियुक्ति होगी. इनमें 1 सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल, 3 एडिशनल एडवोकेट जनरल, 2 स्टैंडिंग काउंसिल, 5 गवर्नमेंट प्लीडर, 40 गवर्नमेंट एडवोकेट और 10 लॉ रिसर्च ऑफिसर के पद शामिल हैं.

 

उम्मीदवारों को आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर सभी जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड पीडीएफ कॉपी के साथ केवल ईमेल के माध्यम से भेजना होगा. आवेदन भेजने की ईमेल आईडी [lawofficerapt@jharkhandmail.gov.in](mailto:lawofficerapt@jharkhandmail.gov.in) है. विभाग ने साफ कहा है कि ऑफलाइन या डाक से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 तय की गई है. इसके बाद मिलने वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा. विभाग के अनुसार उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि चयन होने पर नियुक्ति केवल एक ही पद पर दी जाएगी.

 

अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि आवेदन में गलत जानकारी देने पर उम्मीदवार को अयोग्य घोषित किया जा सकता है. आवेदन के साथ पिछले पांच वर्षों के कार्य अनुभव और 25 नवीनतम मामलों में दिए गए निर्णयों से जुड़े दस्तावेज भी जमा करने होंगे. उम्मीदवारों की योग्यता, चयन प्रक्रिया और मानदेय झारखंड लॉ ऑफिसर (एंगेजमेंट) रूल्स, 2026 और विधि विभाग के तय नियमों के अनुसार होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही