Search

 
 
 

मैनपावर सप्लाई करने के टेंडर में 62 कंपनियों ने हिस्सा लिया

राज्य के विभिन्न विभागों में कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य पदों पर आउटसोर्सिंग के लिए निकाले गये टेंडर में 61 कंपनियों ने हिस्सा लिया है. राज्य में फिलहाल आउटसोर्सिंग के सहारे कुल 6845 कर्मचारी विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय कार्यालयों में कार्यरत हैं.
 

Ranchi :  राज्य के विभिन्न विभागों में कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य पदों पर आउटसोर्सिंग के लिए निकाले गये टेंडर में 61 कंपनियों ने हिस्सा लिया है. राज्य में फिलहाल आउटसोर्सिंग के सहारे कुल 6845 कर्मचारी विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय कार्यालयों में कार्यरत हैं.

 

सरकार 12 कंपनियों के सहारे इन कर्मचारियों की सेवा ले रही है. सरकारी कार्यालय में मैनपार सप्लाई करने के लिए 12 कंपनियों के साथ किये गये एकरारनामे की अवधि वर्ष 2025 में समाप्त हो गयी थी. इसके बाद सरकार ने इन कंपनियों के साथ किये गये एकरारनामे की अवधि 31 मार्च 2026 तक के लिए बढ़ा दी थी.

 

हालांकि इस अवधि के बाद मैन पावर सप्लाई करने के लिए कंपनियों के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया में देरी की वजह से पहले से मैनपावर सप्लाई कर रही 12 कंपनियों के साथ किये गये एकरारनामे को और दो महीने के लिए बढ़ा दिया गया है.

 

मैनपावर सप्लाई करने के लिए कंपनियों के चयन की प्रक्रिया जारी है. फिलहाल टेंडर खोलकर बिड करने वाली 62 कंपनियों द्वारा दिये गये दस्तावेज की जांच की जा रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही