Search

 
 
 

रांची की इस सड़क पर 63.77 करोड़ होंगे खर्च, 11.5 किमी सड़क का होगा कायाकल्प

Ranchi : झारखंड सरकार ने रांची जिले में सड़क सुविधा बेहतर करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. टांगरा बसली मोड़ से बोबरो मोड़ तक 11.576 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और पुनर्निर्माण के लिए 63.77 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : झारखंड सरकार ने रांची जिले में सड़क सुविधा बेहतर करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. टांगरा बसली मोड़ से बोबरो मोड़ तक 11.576 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और पुनर्निर्माण के लिए 63.77 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है.


यह सड़क टांगरा बसली मोड़ से परयागो, बिसहाखटंगा और डुमरी होते हुए बोबरो मोड़ तक जाएगी. यह सड़क पहले ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन थी, जिसे अब पथ निर्माण विभाग को सौंप दिया गया है.


सरकार ने इस परियोजना के लिए 63 करोड़ 77 लाख 13 हजार 300 रुपये मंजूर किए हैं. इस राशि से सड़क निर्माण के साथ भू-अर्जन, यूटिलिटी शिफ्टिंग, पुनर्वास और वृक्षारोपण का काम भी किया जाएगा. इस योजना को राज्य कैबिनेट से भी मंजूरी मिल चुकी है.


निर्माण कार्य दो चरणों में पूरा होगा. वित्तीय वर्ष 2026-27 में 44.50 करोड़ रुपये खर्च कर 70 प्रतिशत काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके बाद वित्तीय वर्ष 2027-28 में 19.27 करोड़ रुपये खर्च कर बाकी 30 प्रतिशत काम पूरा किया जाएगा.


पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता हर महीने इस परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे, ताकि काम तय समय पर और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा हो सके. सरकार का मानना है कि सड़क बनने के बाद इस इलाके में लोगों की आवाजाही आसान होगी और आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही