Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में जनवरी 2021 से अप्रैल 2022 तक सड़क दुर्घटना में 649 लोगों ने गवायी जान, 485 लोग हुए घायल

Ranchi : रांची समाहरणालय में रोड सेफ्टी को लेकर बैठक हुई. बैठक रांची डीसी छवि रंजन की अध्यक्षता में हुई. रांची डीसी ने बताया कि जनवरी 2021 से अप्रैल 2022 तक सड़क दुर्घटना में 649 लोगों की जान जा चुकी है. जबकि 485 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है. इन सभी लोगों की मौत रांची के अलग- अलग इलाकों में सड़क दुर्घटनाओं में हुई है. बैठक में नगर आयुक्त, डीटीओ, ट्रैफिक डीएसपी सहित कुल 13 सदस्य शामिल हुए. इस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा की गई.  पढ़ें - माओवादी">https://lagatar.in/maoist-commander-surrenders-with-german-weapon-hk-33/">माओवादी

कमांडर ने जर्मन हथियार एचके-33 के साथ किया सरेंडर
इसे भी पढ़ें - मैन">https://lagatar.in/cid-is-facing-shortage-of-man-power-how-will-big-cases-be-investigated/">मैन

पावर की कमी से जूझ रहा CID, कैसे होगी बड़े मामलों की जांच

कई विषयों पर की गई चर्चा 

बैठक में एनएच(NH)  33 और 75 में हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई. वहीं ESIC हॉस्पिटल नामकुम के सामने पुरुलिया रोड में स्पीड ब्रेकर बनाने के बाद सीएमओ ईएसआईसी के द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया. ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर काउंसलिंग करने के संबंध में भी चर्चा हुई, साथ ही बूटी मोड से नेवरी विकास तक कार्य करने की भी चर्चा बैठक में की गई. इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-politics-turned-violent-rebel-mlas-office-vandalized-sanjay-raut-said-outrage-among-people-we-cannot-stop/">महाराष्ट्र

की राजनीति हिंसक हुई, बागी विधायक के कार्यालय में तोड़-फोड़, संजय राउत ने कहा, लोगों में आक्रोश, हम रोक नहीं सकते

करम टोली चौक से रिम्स तक के सभी कट को बंद किये जायेंगे

शनिवार को डीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि करम टोली चौक से रिम्स तक के सभी कट को बंद किया जायेगा. साथ ही गुटवा ओवरब्रिज पेट्रोल पंप से इटकी तक के भी कट बंद किया जायेगा. इसके अलावा कांटा टोली चौक में लगने वाले जाम से कैसे छुटकारा पाया जाये और सड़क चौड़ीकरण करने के विषय पर भी चर्चा हुई.  साथ ही दलादली चौक, दुर्गा सोरेन गोल चक्कर में ब्लैक स्पॉट में काम करने के संबंध में चर्चा हुई. ग्रामीण इलाके में भी हेलमेट चेकिंग अभियान चलाने और विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरुक कैसे किया जाये इस संबंध में भी चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/criminals-are-asking-for-money-by-creating-a-fake-whatsapp-account-of-ranchi-dc-dc-appeals-not-to-fall-into-the-trap/">रांची

डीसी का फेक व्हाट्सएप अकाउंट बना कर अपराधी मांग रहे पैसा, DC ने की अपील झांसे में ना आयें [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही