Search

 
 
 

64वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स : झारखंड की पुरुष टीम 4x100 मीटर रिले के फाइनल में पहुंची

बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोरहाबादी में चल रही 64वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन देशभर से आए खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
 

Ranchi : बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोरहाबादी में चल रही 64वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन देशभर से आए खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. 

Uploaded Image

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड और झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में 700 से अधिक एथलीट हिस्सा ले रहे हैं.

 

आज कुल 10 इवेंट्स के मेडल तय हुए. रेलवे स्पोर्ट्स, एसएससीबी, ऑल इंडिया पुलिस और विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया. वहीं झारखंड की पुरुष टीम 4x100 मीटर रिले के फाइनल में पहुंची, लेकिन कड़ी टक्कर के बीच छठे स्थान पर रही.


तीसरे दिन के नतीजे 

पुरुष ऊंची कूद

 रोहित – रेलवे स्पोर्ट्स – 2.18 मीटर
 आदर्श राम – रेलवे स्पोर्ट्स – 2.18 मीटर
 स्वाधीन कुमार मांझी – ओडिशा – 2.14 मीटर

महिला 20 किमी रेस वॉक

 मुनिता प्रजापति – रेलवे स्पोर्ट्स – 1:36.14
 कमला – राजस्थान – 1:37.42
 सेजल अनिल सिंह – महाराष्ट्र – 1:38.32

पुरुष 20 किमी रेस वॉक

 नितिन गुप्ता – एसएससीबी – 1:24.22
 परमजीत बिष्ट – उत्तराखंड – 1:25.10
 अमनजोत सिंह – एसएससीबी – 1:26.27

महिला 4x100 मीटर रिले

 रेलवे स्पोर्ट्स – 45.09 सेकंड
 कर्नाटक – 45.66 सेकंड
 तमिलनाडु – 45.76 सेकंड

पुरुष 4x100 मीटर रिले

 रेलवे स्पोर्ट्स – 39.44 सेकंड
 एसएससीबी – 39.81 सेकंड
 ओडिशा – 39.89 सेकंड

पुरुष शॉटपुट

 समरदीप गिल – मध्यप्रदेश – 19.79 मीटर
 तेजिंदर सिंह टूर – एसएससीबी – 19.32 मीटर
रवि कुमार – ऑल इंडिया पुलिस – 18.23 मीटर

पुरुष लंबी कूद

 मो साजिद – हरियाणा – 7.78 मीटर
 सरुण पाया सिंह – ओडिशा – 7.77 मीटर
भूपिंदर सिंह – रेलवे स्पोर्ट्स – 7.58 मीटर

महिला जेवलिन थ्रो

 दीपिका – हरियाणा – 54.86 मीटर
 करिश्मा शानिल – रेलवे स्पोर्ट्स – 53.85 मीटर
 रश्मि के – रेलवे स्पोर्ट्स – 52.34 मीटर

महिला पोल वॉल्ट

 वर्णिका – रेलवे स्पोर्ट्स – 4.10 मीटर
 मारिया जैसन – रेलवे स्पोर्ट्स – 4.05 मीटर
 कृष्णा रचन – रेलवे स्पोर्ट्स – 3.90 मीटर

पुरुष हैमर थ्रो

 दमनित सिंह – पंजाब – 68.71 मीटर
 आशीष जाखड़ – एसएससीबी – 66.37 मीटर
 सहबान – एसएससीबी – 65.69 मीटर


खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित करने पहुंचे कई गणमान्य अतिथि. इस अवसर पर मौजूद रहे –

  •  मुकेश कुमार (सचिव, स्किल डेवलपमेंट एवं कौशल विकास, झारखंड सरकार)
  •  शेखर जमुआर (निदेशक, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड)
  • भोलानाथ सिंह (उपाध्यक्ष, एशियन हॉकी एवं अध्यक्ष, हॉकी इंडिया)
  • बादल राज (डीएसई, रांची)
  • अर्चित आनंद, चंचल भट्टाचार्य (रांची विश्वविद्यालय खेल विभाग)
  • कमलेश तिवाना (साई, रांची)
  • विजय शंकर सिंह (हॉकी झारखंड)
  • शिवेंद्र सिंह (डीएसओ, रांची)
  • सुनील बहादुर 


इस मौके पर डॉ मधुकांत पाठक (चेयरमेन फाइनेंस कमिटी, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं अध्यक्ष झारखंड ओलंपिक संघ), सीड सिंह (अध्यक्ष, झारखंड एथलेटिक्स संघ), एसके पांडे, प्रभाकर वर्मा, सिकंदर महतो, रणवीर सिंह, अजय नायक, बंधन टोप्पो, उमेश लोहरा (डीएसओ धनबाद), राहुल कुमार (डीएसओ पाकुड़), शशांक भूषण सिंह, प्रभात रंजन तिवारी, योगेश यादव, आशु भाटिया, अनुभा खाखा का भी विशेष योगदान रहा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही