Search

 
 
 

69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता:  झारखंड की बालक-बालिका टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में 27 जनवरी से शुरू 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए लीग मैच बेहद रोमांचक रहे. अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने उत्कृष्ट खेल का मुजाहिरा किया. कई राज्यों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली
 

Ranchi: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में 27 जनवरी से शुरू 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए लीग मैच बेहद रोमांचक रहे. अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने उत्कृष्ट खेल का मुजाहिरा किया. कई राज्यों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जिससे प्रतियोगिता का उत्साह और भी बढ़ गया है.

Uploaded Image
तीसरे दिन के मुकाबले मोराबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बरियातू और रेलवे स्टेशन एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम खूंटी में आयोजित किए गए. इस प्रतियोगिता में देशभर से 63 बालक एवं बालिका हॉकी टीमें भाग ले रही हैं. खिलाड़ी उत्कृष्ट खेल कौशल, सटीक रणनीति और कड़ी मेहनत का परिचय दे रहे हैं, वहीं साथ आए कोच खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए.

 

मेजबान झारखंड का दबदबा कायम

तीसरे दिन मेजबान झारखंड की दोनों टीमों ने जीत की लय बरकरार रखी. बालक वर्ग में झारखंड ने राजस्थान को 6–0 से करारी शिकस्त दी. वहीं, बालिका वर्ग में झारखंड ने केवीएस को 8–0 से पराजित कर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश सुनिश्चित किया.

 

बालक वर्ग के प्रमुख मुकाबले

बालक वर्ग में उत्तराखंड ने जम्मू-कश्मीर को 3–2 से हराया. मध्य प्रदेश ने पश्चिम बंगाल को 7–0 से, कर्नाटक ने छत्तीसगढ़ को 3–2 से और चंडीगढ़ ने सीआईएससीई को 8–0 से मात दी. दिल्ली ने महाराष्ट्र को 5–1, आंध्र प्रदेश ने बिहार को 1–0, तेलंगाना ने दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव को 3–0 से हराया. केरल ने तमिलनाडु को 2–1, ओडिशा ने पंजाब को 2–1 और हरियाणा ने केवीएस को 5–2 से पराजित किया.


उत्तर प्रदेश ने सीबीएसई वेलफेयर को 3–0, पुडुचेरी ने हिमाचल प्रदेश को 2–0, मणिपुर ने त्रिपुरा को 11–0 और विद्या भारती ने सीबीएसई को 6–1 से हराया. गुजरात ने आईपीएससी को 1–0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

 

बालिका वर्ग में भी शानदार मुकाबले

बालिका वर्ग में आंध्र प्रदेश ने उत्तराखंड को 3–0, उत्तर प्रदेश ने गुजरात को 3–1 और ओडिशा ने दिल्ली को 9–0 से पराजित किया. केरल ने सीआईएससीई को 8–0, चंडीगढ़ ने कर्नाटक को 1–0 और छत्तीसगढ़ ने पुडुचेरी को 6–0 से हराया. विद्या भारती ने जम्मू-कश्मीर को 6–0, मणिपुर ने सीबीएसई को 7–0, हरियाणा ने राजस्थान को 6–0 और हिमाचल प्रदेश ने पश्चिम बंगाल को 7–0 से मात दी.


पंजाब ने आईपीएससी को 25–0, तमिलनाडु ने तेलंगाना को 11–0, मिजोरम ने महाराष्ट्र को 7–0 से पराजित किया. दादरा एवं नगर हवेली ने मध्य प्रदेश को 1–0 से हराया, जबकि बिहार ने उत्तराखंड को 2–0 से पराजित कर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

 

तीसरे दिन के ये मुकाबले खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल कौशल, टीम वर्क और कोचों के मार्गदर्शन का सजीव उदाहरण बने. वहीं मेजबान झारखंड की बालक एवं बालिका टीमों ने लगातार जीत दर्ज कर अपनी मजबूती साबित की और प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही