Ranchi News: झारखंड सरकार ने सात भारतीय प्रशासनिक सेवा (भा.प्र.से.) के अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की. सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू होगी.
इसे भी पढ़ें:
अधिसूचना के अनुसार, अनुप गर्ग को भवन निर्माण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है. सिद्धांत कुमार को वित्त विभाग में अवर सचिव की जिम्मेदारी मिली है. आनंद शर्मा को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का अवर सचिव बनाया गया है.
वहीं, नाजिश उमर अंसारी को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में अवर सचिव नियुक्त किया गया है. हिमांशु लाल को ग्रामीण विकास विभाग में अवर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.
दीप्ति रोहिला को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग और कृति कामना को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में अवर सचिव बनाया गया है.
इन सभी सातों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने से पहले पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत रखा गया था. अब इन्हें अलग-अलग विभागों में पदस्थापित किया गया है.

अधिसूचना की कॉपी
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

