Search

 
 
 

Hazaribagh News: चोर गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार, चोरी की 17 बाइक व एक टोटो बरामद

Hazaribagh News: हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने बताया कि चोरी के मोटरसाइकिल गैराज में भी खपाया जाता था. पुलिस ने तीन गैराज मालिक को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 7 मोटरसाइकिल चोर,17 चोरी का मोटरसाइकिल और एक टोटो बरामद किया है.
 
पत्रकारों से बात करते एसपी अमन कुमार

Hazaribagh News: हजारीबाग पुलिस को बाइक चोरी मामले में बड़ी सफलता मिली है हजारीबाग पुलिस ने 17 चोरी के मोटरसाइकिल और एक टोटो को बरामद किया है. वहीं चोरी करने वाले 7 आरोपियों की गिरफ्तारी विभिन्न थाना क्षेत्रों से की गई है. हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक बड़ा चोरों का गिरोह की गिरफ्तारी हुई है. जो ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी के मोटरसाइकिल बेचा करते थे.

इसे भी पढ़ें: 

हजारीबाग पुलिस ने 7 मोटरसाइकिल चोर,17 चोरी का मोटरसाइकिल और एक टोटो बरामद किया है. हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल चोरी करने वाला गिरोह खरीद बिक्री और चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए हजारीबाग में सक्रिय हो रहे हैं. इस सूचना के आलोक में छापेमारी टीम का गठन किया गया है. 

 

छापेमारी टीम ने छड़वा डैम के निकट कुछ लड़कों को पकड़ा. जब उनसे पूछताछ की गई तो चार आरोपियों ने बताया कि वह जिले में मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम देते हैं. इनके निशानदेही पर 17 चोरी के मोटरसाइकिल और एक टोटो वाहन बरामद किया गया. 

 

हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने बताया कि चोरी के मोटरसाइकिल गैराज में भी खपाया जाता था. पुलिस ने तीन गैराज मालिक को भी गिरफ्तार किया है. मोटरसाइकिल चोरी उद्भेदन को लेकर हजारीबाग पुलिस की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है. 

 

गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद हुसैन, अंसारी इरफान अंसारी, मोहम्मद मुन्ना, तस्लीम अंसारी, सरफराज आलम, पवन कुमार साव और फजरूद्दीन शामिल है. सभी हजारीबाग के पेलावल और केरेडारी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. 

 

हजारीबाग एसपी ने बताया की चोरी का मोटरसाइकिल ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ते दामों पर बेचा जाता था. पुलिस और भी नेटवर्क को तलाश करने की कोशिश में लगी हुई है. चोरी को लेकर विभिन्न थानों में कांड अंकित है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही