Ranchi News: स्वीकृत भवन प्लान के मानकों के उल्लंघन और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी है. सोमवार को निगम की टीम ने शहीद चौक स्थित झारखंड राज्य सहकारी बैंक परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान गिफ्ट डीड की भूमि पर 7 दुकानों का संचालन पाया गया.
मामले में नगर निगम ने संबंधित को-ऑपरेटिव बैंक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण और दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है. परिसर में संचालित दुकानों के ट्रेड लाइसेंस की भी जांच की. जांच के दौरान 5 दुकानदारों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने और दुकानों के संचालन से संबंधित स्पष्ट करने के लिए नोटिस दिया गया है.
इसे भी पढ़ें:
इधर, नगर निगम की ओर से सोमवार को शहीद चौक से सर्जना चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया गया. इस दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण की जांच की गई और कार्रवाई की गई.
अभियान के दौरान फुटपाथ को भी अतिक्रमणमुक्त कराया गया, ताकि पैदल यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो.निगम ने कहा है कि गिफ्ट डीड की भूमि के अनधिकृत उपयोग या अतिक्रमण और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

