Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में 61 नाड़ी वैद्यों समेत 70 मानवीय सेवकों का सम्मान, रक्तदान को बढ़ावा देने का संकल्प

Ranchi : राजधानी रांची में वर्षों से लोगों की निःशुल्क सेवा कर रहे 61 नाड़ी वैद्यों और 9 अन्य सामाजिक एवं मानवीय सेवा से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को मेन रोड स्थित केन होटल में लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची और झारखंड थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, हीमोफीलिया एवं अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन की ओर से किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : राजधानी रांची में वर्षों से लोगों की निःशुल्क सेवा कर रहे 61 नाड़ी वैद्यों और 9 अन्य सामाजिक एवं मानवीय सेवा से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को मेन रोड स्थित केन होटल में लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची और झारखंड थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, हीमोफीलिया एवं अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन की ओर से किया गया.


कार्यक्रम का नाम उस्ताद सम्मान-2026 रखा गया था. यह सम्मान नाड़ी चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान देने वाले स्वर्गीय कुर्बान उस्ताद और सिंह जी दद्दू की याद में आयोजित किया गया. सम्मानित लोगों को स्मृति चिन्ह, झारखंडी अंगवस्त्र और गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया.


कार्यक्रम में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय मुख्य अतिथि और झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान स्वर्गीय नाड़ी वैद्यों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया. स्वर्गीय कुर्बान उस्ताद के दोनों पुत्र आजम अहमद और हाजी इस्लाम सहित कई वरिष्ठ नाड़ी वैद्यों को सम्मान मिला.


कार्यक्रम में नंदु गोप, हाजी इस्लाम, मो. चांद, एजाज अंसारी, ए. सलाम, तौहिद कुरैशी बुतरु, पॉवेल कुमार सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया.


सुबोधकांत सहाय ने कहा कि सम्मानित लोगों ने वर्षों से अपने हुनर के माध्यम से लोगों की सेवा की है. "लहू बोलेगा" का रक्तदान और मानवीय सेवा का काम सराहनीय है. उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के बाद रांची के नियमित रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया जाएगा. साथ ही ब्लड की कमी को देखते हुए मिलकर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे.


शमशेर आलम ने कहा कि "लहू बोलेगा" लगातार मानवीय सेवा के काम में जुटा है. थैलेसीमिया और रक्तदान से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से बातचीत की जाएगी.


कार्यक्रम में पांच प्रस्ताव भी पारित किए गए. इनमें रांची में रक्तदान को बढ़ावा देना, जनकल्याण के काम में लगे लोगों और समूहों को प्रोत्साहित करना, नाड़ी वैद्य और पुरानी चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देना, नशामुक्ति अभियान को तेज करना और बारिश के मौसम में पौधरोपण करने का संकल्प शामिल है.


कार्यक्रम की अध्यक्षता रक्तवीर नदीम खान ने की. संचालन रक्तवीर ई. शाहनवाज अब्बास ने किया. जावेद खान ने विषय प्रवेश कराया, जबकि प्रस्ताव सागर कुमार ने रखा. धन्यवाद ज्ञापन आजम अहमद ने किया.


कार्यक्रम में रांची अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष मुख्तार अहमद, आजम अहमद, नंदु गोप, सागर कुमार, पराग भूषण सहाय, डॉ. तारिक हुसैन, देवकी देवी, मोना सिंह, सोनम कुमारी, साक्षी सिंह, अकरम राशिद, मो. मोजाहिद, बुलंद अख्तर, शिक्षिका निगार सुल्ताना सहित कई लोग मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही