Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता: राज्य स्तरीय चयन में 1,676 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Ranchi : किसी के हाथ में रैकेट था, किसी की नजर गेंद पर, तो कोई मैदान में अपनी टीम के लिए अगला अंक हासिल करने की तैयारी में जुटा था. वहीं, मैट पर खिलाड़ी अपने दांव-पेंच आजमाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आए.
Advertisement
Advertisement
चयन प्रक्रिया में शामिल हुए खिलाड़ी

Ranchi : किसी के हाथ में रैकेट था, किसी की नजर गेंद पर, तो कोई मैदान में अपनी टीम के लिए अगला अंक हासिल करने की तैयारी में जुटा था. वहीं, मैट पर खिलाड़ी अपने दांव-पेंच आजमाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आए. 

 

13 अगस्त को रांची के खेलगांव में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2026-27 के लिए राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया में झारखंड के स्कूली खिलाड़ियों का उत्साह और जुनून देखने को मिला.

 

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) द्वारा खेलगांव, रांची में आयोजित चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया.

 

गुरुवार को आयोजित चयन प्रक्रिया में खो-खो में 624, गतका में 174, नेटबॉल में 129, बास्केटबॉल में 292, सेपक टकरा में 56, बैडमिंटन में 306 और कुश्ती में 95 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इस तरह कुल 1,676 खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में शामिल हुए. इनमें 951 बालक और 725 बालिका खिलाड़ी शामिल रहीं.

 

चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, तकनीकी दक्षता और खेल कौशल का प्रदर्शन किया. राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली.

 

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर मौजूद खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर मंच और अवसर उपलब्ध कराना है. चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों का उत्साह इस बात का संकेत रहा कि राज्य के स्कूली खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

 

अब चयन प्रक्रिया में शामिल खिलाड़ियों की नजर झारखंड की राष्ट्रीय टीम में जगह पक्की करने पर है. चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन के जरिए राज्य का नाम रोशन करने की कोशिश करेंगे.

 

14 अगस्त को इन खेलों का चयन

वहीं, 14 अगस्त को बैडमिंटन बालिका, जूडो और वॉलीबॉल बालक-बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी. इसमें झारखंड के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के इच्छुक स्कूली खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही