Search

70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता, झारखंड में कई खेलों की चयन प्रक्रिया स्थगित

Ranchi : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची ने 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2026-27 के लिए आयोजित राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया में कई खेलों की चयन प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी है. स्थगित किए गए खेलों में वूशु, क्रिकेट, तीरंदाजी, स्केटिंग और बॉक्सिंग शामिल हैं.
 
वूशु में अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग, जबकि क्रिकेट में अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग की चयन प्रक्रिया स्थगित की गई है. इसी तरह तीरंदाजी के इंडियन राउंड, रिकर्व एवं कंपाउंड वर्ग में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की चयन प्रक्रिया स्थगित रहेगी. स्केटिंग में भी अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की चयन प्रक्रिया को स्थगित किया गया है.

इसके अलावा बॉक्सिंग के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की चयन प्रक्रिया भी स्थगित कर दी गई है. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के अनुसार, इन खेलों की संशोधित तिथि और आयोजन स्थल की जानकारी बाद में जारी की जाएगी.. वहीं, जिन अन्य खेलों की राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया निर्धारित है, उनका आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही