- विधानसभा मार्च पर निकले छात्रों को पुराने विधानसभा के पास रोका गया
- पहली बेरिकेडिंग तोड़ नए विधानसभा की तरफ बढ़े छात्र
- रिफॉर्म मार्च के प्रतिनिधिमंडल ने मानव श्रृंखला बना छात्रों को आगे बढ़ने से रोका, धक्का-मुक्की
- बैरिकेडिंग तोड़ते छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस को भी छात्रों ने पीटा
Ranchi : JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का महा-आंदोलन आज निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया. सोमवार को 24 जिलों से आया छात्रों का हुजूम हाथों में तिरंगा, पोस्टर और बैनर लिए विधानसभा के गेट नंबर 1 तक भारी संख्या में छात्र पहुंच चुके हैं. सभी ने नारेबाजी की. पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में लगी रही. फिलहाल हजारों की संख्या में विधानसभा के बाहर छात्र बारिश में मौजूद हैं.
साथ ही नारेबाजी कर रहे हैं. छात्रों ने आखिरी बैरिकेडिंग भी तोड़ दी है. वहीं, विधानसभा गेट नंबर 1 के बाहर मौजूद छात्रों से बात करने ADM और SDO पहुंचे हैं. छात्रों से उनकी वार्ता चल रही है. इससे पहले छात्र पर वाटर केनन का इस्तेमाल किया गया. लाठीचार्ज की भी घटना हुई. पुलिस और छात्रों के बीच हाथापाई भी हुई.
विधानसभा के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने में आंसू गैस के गोले पुलिस ने दागे हैं. साथ ही भीड़ को तिरत-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया है. दूसरी तरफ आगे बढ़ रहे छात्र झारखंड पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे हैं.
इससे पहले वहां योगदा कॉलेज के सामने लगे बैरिकेड को अभ्यर्थियों ने तोड़ा दिया. कॉलेज के सामने लगाए गए 7-8 बैरिकेड छात्रों ने तोड़ दिया. वे फिर से विधानसभा की ओर बढ़ने लगे हैं. हालात बिगते हुए दिख रहे हैं. बड़ी संख्या में छात्र फिर आगे बढ़ रहे हैं. वहीं प्रशासन ने छात्रों के इस आंदोलन में संयम बनाए रखा है. वो छात्रों को समझाने में लगी है कि इस तरह हिंसक प्रदर्शन ना करें बल्कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें.

टियर गैस के गोले को दिखाते छात्र
वहीं पुराने विधानसभा के पास बैरिकेडिंग को पार करते प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. जिसमें कुछ छात्रों को चोट आयी है. जबकि एक छात्र के सिर में हल्की चोट आयी है. साथी छात्रों ने गमछे से उसका सिर बांध दिया.

बैरिकेडिंग को खींचकर ले जाते प्रदर्शनकारी छात्र
वहीं कुछ छात्रों ने पुलिस वालों को भी पीटा है और उसे चोट आयी है. वहीं भीड़ में पत्थरबाजी की भी खबरें आ रही हैं. मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है. सड़क पर जूते और चप्पल फैले हुए हैं.
वाटर कैनन चलाने पर कुछ छात्र शैंपू से नहाते नजर आए
इधर विधानसभा के पास बैरिकेड लगा दी गयी है. सुबह 10 बजे शुरू हुआ मार्च विधानसभा के 200 मीटर दूर आकर थम चुका है. जयराम महतो के समझाने के बाद छात्र सड़क पर बैठकर धरना दे रहे हैं. वहीं कुछ छात्र सड़क के किनारे बैठे हुए हैं.

सड़क किनारे बैठकर धरना दे रहे छात्र

कुछ अभ्यर्थी बीच सड़क पर धरने पर बैठे

अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज

छात्र को सिर पर आई चोट, बह रहा खून

पुलिस को पीटते प्रदर्शनकारी छात्र
वहीं धरना दे रहे विधायक जयराम महतो भी छात्रों के साथ हैं और विधानसभा के करीब हैं. उन्होंने छात्रों को धरना वहीं रोकने का आग्रह किया है, साथ ही छात्रों से कहा है कि विधानसभा के गेट के पास ना जाएं. इससे पहले छात्रों को रोकने के लिए प्रशासन ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है.

विधानसभा के बाहर छात्रों की भीड़ और विधायक जयराम महतो

पानी की बौछार करती पुलिस और उसी पानी में नहाते हुए छात्र
इस बीच जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मार्च के प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की है. रिफॉर्म मंच की ओर से बार-बार शांति पूर्वक धरना देने का अपील की जा रही है.

कच्चे रास्ते से विधानसभा की ओर जाते छात्र
छात्रों की भीड़ कच्चे रास्ते से होकर जगन्नाथ मंदिर तक पहुंच गये हैं. पुलिस की बैरिकेडिंग को बिना पार किए कच्चे रास्ते और पहाड़ के रास्ते होकर छात्र विधानसभा की तरफ बढ़ रहे हैं. छात्रों बैरिकेड को खींचकर हटा दिया है और ले बिना रूके विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं.

वहीं इस प्रदर्शन में छात्र स्पाइडरमैन और वनमानुष बनकर आए हैं..साथ में कुछ संदेश भी लिखकर लाए हैं. वहीं प्रदर्शन करने वालों में पुष्पा की झलक भी देखने को मिली है.


प्रशासन ने भी रिफॉर्म मार्च के प्रतिनिधिमंडल से विधानसभा की तरफ नहीं बढ़ने का आग्रह किया है. रिफॉर्म मार्च के प्रतिनिधिमंडल छात्रों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल हो गया है. वहीं भीड़ में एक प्रदर्शकारी छात्र का मोबाइल गिर गया है,इसपर रिफॉर्म मंच ने किसी को भी मिलने पर लौटाने का आग्रह किया है. वहीं भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्रनाथ महतो भी पालकी में बैठकर धरना स्थल पर पहुंचे हैं.

पालकी में बैठे देवेंद्रनाथ धरनास्थल पर पहुंचे हैं
रोकने के दौरान छात्रों और प्रतिनिधिमंडल के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. प्रतिनिधिमंडल ने तीन लेयर का मानव श्रृंख्ला बनाकर छात्रों को विधानसभा की ओर बढ़ने से रोक दिया है. छात्र सड़क पर बैठकर वंदे मातरम, भारत माता की जय और जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं.
प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों से कहा कि अगर भीड़ में कोई असामाजिक तत्व के लोग हैं, तो उन्हें उनकी जानकारी दें. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों को पुलिस को सौंप दिया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों को यह भी बताया कि मार्च जगन्नाथपुर मंदिर तक जाएगी और वहां धरना दिया जाएगा.
छात्र नये विधानसभा मोड़ से पहले रूके और सड़क पर बैठकर जमकर नारेबाजी की. छात्रों ने दूसरी और तीसरी बैरिकेडिंग भी तोड़ दी है और दौड़कर जगन्नाथ मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं. प्रशासन ने छात्रों को रोकने की कोशिश की. लेकिन वह असफल रहे.

धरना स्थल पर घेराबंदी करके खड़े प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी

सुरक्षाकर्मियों की ओर से बनायी गयी घेराबंदी,ताकि प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी आगे ना बढ़ पाएं

विधानसभा से पहले घेराबंदी कर खड़े प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी

हाथों में तिरंगा लेकर नारेबाजी करते अभ्यर्थी

बैरिकेडिंग कर सुरक्षा घेरे के अंदर खड़ी पुलिस

प्रदर्शकारी अभ्यर्थियों को रोकते सुरक्षाकर्मी

बता दें कि इस आंदोलन की सबसे बड़ी वजह सरकार और छात्रों के बीच हुई वार्ता का बेनतीजा रहना है. पिछले दिनों सरकार के साथ तीन दौर की बातचीत हुई, जिसमें परीक्षा रद्द करने, कथित अनियमितताओं की जांच और परीक्षा व्यवस्था में सुधार समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई.
हालांकि, JSSC CGL मामले में CBI जांच की मांग पर सहमति नहीं बन सकी. सरकार की ओर से CBI जांच के बजाय अन्य विकल्पों पर चर्चा की गई, लेकिन छात्र अपनी प्रमुख मांगों पर स्पष्ट निर्णय चाहते हैं. इसी गतिरोध के बाद छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा मार्च करने का फैसला कायम रखा.
छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा. पुराने विधानसभा के पास छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब नजर नए विधानसभा भवन की ओर होने वाले मार्च पर है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

