Search

 
 
 

CM आवास के बाहर BJP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, इस्तीफा मांगा

जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव के बीच भाजपा ने भी आंदोलन छेड़ दिया है. सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचे हैं और सीएम हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
 

Ranchi :  जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव के बीच भाजपा ने भी आंदोलन छेड़ दिया है. सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचे हैं और सीएम हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

 

मुख्यमंत्री आवास के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है. लेकिन तमाम सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए भाजपा कार्यकर्ता सीएम आवास में प्रदर्शन कर रहे हैं. मौके पर भारी संख्या में पुलिस जवान तैनात हैं. 

 

Uploaded Image

सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता

 

Uploaded Image

सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता

 

इधर विधानसभा घेराव को लेकर जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों का भी जुटान होने लगा है. पुराने विधानसभा के गेट के बाहर सैकड़ों की संख्या में छात्र जुटे हैं. हाथों में तिरंगा, पोस्टर और बैनर लिए छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नए विधानसभा भवन की ओर मार्च करने की तैयारी में हैं. छात्रों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही