Lagatar Desk : गुजरात के एकता नगर में आज 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस खास समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कलाकारों को सम्मानित करेंगी.
कार्तिक आर्यन ने जताई खुशी
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चैंपियन के लिए बैस्ट एक्टर के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. समारोह में शामिल होने के लिए कार्तिक गुजरात पहुंच चुके हैं. उन्होंने केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी दौरा किया.अपने पहले राष्ट्रीय पुरस्कार को लेकर कार्तिक ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि वह इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं और उनका परिवार व पूरी टीम भी इस सम्मान को लेकर काफी उत्साहित है.
कार्तिक आर्यन का इंस्टा पोस्ट
रणदीप हुड्डा के लिए भी खास मौका
फिल्म स्वातंत्र्यवीर सावरकर के लिए रणदीप हुड्डा को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया जाएगा. इस उपलब्धि पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए रणदीप ने कहा कि यह उनका पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है और इस सम्मान का हिस्सा बनकर वह बेहद आभारी हैं.

स्वातंत्र्यवीर सावरकर के लिए रणदीप हुड्डा को मीलेगा ऑवार्ड
जीवी प्रकाश को मिलेगा तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार
फिल्म अमरन के लिए संगीतकार जीवी प्रकाश को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया जाएगा. इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि वह पहली बार इस शहर में आए हैं और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यह उनका तीसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है, जिसे पाकर वह बेहद खुश हैं.

जीवी प्रकाश को मिलेगा तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार

