Search

 
 
 

यूपी की 10 व उत्तराखंड व बंगाल की एक-एक राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को वोटिंग

Lagatar Desk: जारी अधिसूचना के मुताबिक, 29 सितंबर को नामांकन के लिए अधिसूचना जारी होगी. उम्मीदवार छह अक्टूबर तक नामांकन कर सकेंगे. सात अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. नौ अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे. जिसके बाद 16 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 19 अक्टूबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk: चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 10 सीटों के लिए वोटिंग की तारीख तय कर दी है. वोटिंग 16 अक्टूबर को होगी. राज्यसभा की जिन 10 सीटों के लिए वोटिंग होगी, वह सभी यूपी की है. राज्यसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों को जीतना भाजपा व सपा के लिए जरुरी है. यूपी के अलावा पश्चिम बंगाल व उत्तराखंड की एक-एक सीट के लिए भी मतदान होंगे.


जारी अधिसूचना के मुताबिक, 29 सितंबर को नामांकन के लिए अधिसूचना जारी होगी. उम्मीदवार छह अक्टूबर तक नामांकन कर सकेंगे. सात अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. नौ अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे. जिसके बाद 16 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 19 अक्टूबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. 

इसे भी पढ़ें - 


यूपी के बात करें तो वर्तमान में भाजपा के पास 256 विधायक हैं. वह छह सीटों पर आसानी से जीत दर्ज कर सकती है. जबकि एनडीए की अन्य पार्टियों को मिलाकर 289 विधायकों का आंकड़ा है. समाजवादी पार्टी के पास 101 विधायक हैं. देखना यह होगा कि कौन दल कितने उम्मीदवारों को जीत दिलवा पाती है. एक सीट के लिए 37 विधायकों का वोट जरूरी होता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही