Ranchi News: रिम्स रांची में बेहतर जीवन जीने की कला विषय पर विशेष प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम आपके अनमोल स्वास्थ्य के नाम समर्पित था. इसमें रिम्स के निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, अधिकारी, डॉक्टर, शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए.
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता 73 वर्षीय अरुण ऋषि रहे. उन्होंने स्वस्थ जीवन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि पिछले 47 वर्षों से वे किसी बीमारी से पीड़ित नहीं हुए हैं. उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए अनुशासित दिनचर्या, सकारात्मक सोच, संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें -
अरुण ऋषि ने अपने अनुभवों के जरिए स्वस्थ जीवन के कई पहलुओं पर जानकारी दी. उनकी सरल और व्यवहारिक बातें कार्यक्रम में मौजूद लोगों को काफी पसंद आईं. इस दौरान स्वास्थ्य और लंबी उम्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत भी हुई. कार्यक्रम में मनोरंजन को भी शामिल किया गया, जिससे माहौल सकारात्मक बना रहा.
रिम्स निदेशक ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन का मतलब सिर्फ बीमारी से दूर रहना नहीं है. शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक खुशी, सकारात्मक सोच और संतुलित जीवनशैली भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम डॉक्टरों और कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

