Search

 
 
 

झारखंड में 90 दिनों में चोरी हो गए 735 वाहन, धनबाद पहले नंबर पर

 
Saurav Singh Ranchi: झारखंड में 90 दिनों में 735 वाहनों की चोरी हो गई. इस दौरान धनबाद में सबसे अधिक 210 वाहनों की चोरी हुई है. चोरी हुए इन वाहनों में बाइक, कार, ट्रक, ऑटो शामिल है. यानि हर दिन राज्य के अलग-अलग जिले से औसतन आठ वाहनों की चोरी हो रही है. इसे भी पढ़ें -सरयू">https://lagatar.in/saryu-rai-demands-from-ed-check-passports-of-stone-businessman-krishna-saha-and-dmo-kisku/">सरयू

राय ने की ईडी से मांग, पत्थर व्यवसायी कृष्णा साहा और डीएमओ किस्कु के पासपोर्ट की करें जांच

90 दिनों में 735 वाहनों की चोरी

झारखंड पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2022 से लेकर मार्च महीने तक रांची में 178, धनबाद में 210, बोकारो में 38, साहिबगंज में 8, कोडरमा में 17, गुमला में 13, गोड्डा में 18, पलामू में 21, रामगढ़ में 12, सरायकेला में 06, गिरिडीह में 22, दुमका में 20, चतरा में 07, लोहरदगा में 04, जामताड़ा में 11, खूंटी में 10 पाकुड़ में 05, हजारीबाग में 56, सिमडेगा में 02, देवघर में 38, जमशेदपुर में 19, लातेहार में 04, पाकुड़ में 04, रेल जमशेदपुर में 01 चाईबासा में 11 वाहनों की चोरी हुई है.

राज्यीय और अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह सक्रिय

झारखंड में राज्यीय और अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह सक्रिय हैं. राज्य के अलग-अलग जिलों में बिहार, ओडिशा और बंगाल के सबसे अधिक वाहन चोर गिरोह सक्रिय हैं. ये चोर गिरोह वाहनों की चोरी कर कम दाम में बेच देते हैं. हाल के महीनों में झारखंड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश भी किया है और इस गिरोह में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का भी काम किया है.

नक्सलियों तक पहुंचती है चोरी की बाइक

वाहन चोर गिरोह के बाइक चोरी कर नक्सलियों को बेच देते हैं. राज्य में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं. जब पुलिस ने नक्सलियों के पास से बाइक बरामद की जांच की तो सभी चोरी के निकले. बाइक चोर गिरोह के द्वारा शहर से बाइक चोरी कर 10 से 12 हजार रूपया में बेच देते हैं. जिसका उपयोग नक्सली जंगल में करते हैं. इसे भी पढ़ें –लोहरदगा">https://lagatar.in/lohardaga-conspiracy-to-spoil-the-atmosphere-a-piece-of-banned-meat-thrown-near-the-religious-place/">लोहरदगा

: माहौल बिगाड़ने की साजिश, धार्मिक स्थल के पास फेंका गया प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही