Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

750 करोड़ का GST घोटाला : रांची के अलावा जमशेदपुर और धनबाद में भी ईडी रेड

50 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी का दायरा बढ़ा दिया है. ईडी ने रांची के अलावा जमशेदपुर और धनबाद में भी व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. फिलहाल कुल 12 ठिकानों पर ईडी की टीम घोटाले से जुड़े दस्तावेज खंगालने में जुटी है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  750 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी का दायरा बढ़ा दिया है. ईडी ने रांची के अलावा जमशेदपुर और धनबाद में भी व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. फिलहाल कुल 12 ठिकानों पर ईडी की टीम घोटाले से जुड़े दस्तावेज खंगालने में जुटी है.

 

झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल और मुंबई में भी रेड

ईडी की टीम गुरुवार की सुबह से झारखंड में रांची, जमशेदपुर और धनबाद स्थित व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल (कोलकाता) और मुंबई के कारोबारियों के ठिकानों की भी तलाशी ली जा रही है.

 

इन पर फर्जी बिल के सहारे आईटीसी का गलत लाभ लेकर सरकार को नुकसान पहुंचाने के आरोप है. जीएसटी घोटाले को अंजाम देने के लिए देवड़ा गिरोह में शामिल लोगों ने शेल कंपनियां बनायी थी. आईटीसी का अनुचित लाभ लेने के बाद इसमें से अधिकांश शेल कंपनियों को बंद कर दिया है.

 

इन कंपनियों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन या तो निलंबित किया जा चुका है या रद्द किया जा चुका है. इससे पहले भी ईडी इस मामले में छापेमारी कर चुकी है. पहले दौर की छापेमारी में ईडी ने कोलकाता से शिव कुमार देवड़ा, जमशेदपुर से अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया सहित चार लोगों को गिरफ़्तार किया था. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही