मुख्यालय गुलजार, झामुमो कार्यालय में पसरा सन्नाटा
हजारीबाग सिविल कोर्ट विकास की नई ऊंचाई पर खड़ा : संजीव दास
कार्यक्रम में कुटुंब न्यायाधीश संजीव दास ने कहा कि पहले और वर्तमान में हजारीबाग जिले के साथ-साथ हजारीबाग सिविल कोर्ट भी विकास की नई ऊंचाई पर खड़ा है. उन्होंने इसे निरंतर आगे बढ़ने पर बल दिया. वहीं बार संघ अध्यक्ष राजकुमार ने हजारीबाग बार संघ के इतिहास और हजारीबाग सिविल कोर्ट और बार संघ के समन्वय की इतिहास बताई. उन्होंने हजारीबाग बार संघ परिवार की ओर से सभी को आश्वस्त किया कि बार संघ से सिविल कोर्ट प्रशासन को हमेशा सहयोग मिलता रहेगा. इस मौके पर को कोर्ट प्रशासन ने बार संघ के वरीय अधिवक्ताओं में धन कुमार जैन, स्वरूप चंद जैन, यूनुस वारसी, सुरेंद्र प्रसाद कर्ण, दिगंबर मेहता, विजय कुमार सिंह और दिलीप कुमार मुखर्जी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. जबकि अधिवक्ता मनोहर प्रसाद, भैया अशोक कुमार और शशि भूषण लाल किसी कारण से उपस्थित नहीं हो सके. इसी क्रम में सिविल कोर्ट कर्मचारी में सुनील कुमार सिन्हा, मोहम्मद मुख्तार हुसैन, प्रसन्नजीत घोष और मनोहर उपाध्याय को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. वहीं अपरिहार्य कारणों से अमल कुमार देव उपस्थित नहीं हो सके. कार्यक्रम में मंच का संचालन न्यायिक पदाधिकारी शिवानी शर्मा कर रही थी. जबकि धन्यवाद ज्ञापन सिविल कोर्ट निबंधक मोहित ने किया. उन्होंने सभी के प्रति अपना आभार जताते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष कर प्रधान जिला जज, सभी न्यायिक पदाधिकारियों, सभी कर्मचारियों और बार संघ के पदाधिकारियों के प्रति अपना आभार जताया और सभी को धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-security-of-evm-machine-is-paramount-negligence-will-not-be-tolerated-dc/">रांची: ईवीएम मशीन की सुरक्षा सर्वोपरि, कोताही बर्दाश्त नहीं : डीसी [wpse_comments_template]