Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के 58 नक्सलियों पर 7.88 करोड़ का इनाम, पुलिस मुख्यालय ने नई लिस्ट की जारी

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इनामी नक्सलियों की नई सूची जारी की है. 13 जून को जारी सूची के अनुसार, राज्य में अब केवल 58 इनामी नक्सली बचे हैं, जिन पर कुल 7.88 करोड़ रुपये का इनाम घोषित है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इनामी नक्सलियों की नई सूची जारी की है. 13 जून को जारी सूची के अनुसार, राज्य में अब केवल 58 इनामी नक्सली बचे हैं, जिन पर कुल 7.88 करोड़ रुपये का इनाम घोषित है. यह सूची नक्सलियों के खिलाफ झारखंड  पुलिस की जारी आक्रामक कार्रवाई और हाल की सफलताओं को दर्शाती है.  पुलिस मुख्यालय के अनुसार, बीते कुछ महीनों में लातेहार, बोकारो और चाईबासा जैसे जिलों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. जहां बड़े इनामी नक्सली या तो मारे गये हैं या फिर गिरफ्तार हुए हैं, जिससे इनामी नक्सलियों की संख्या में कमी आई है. 

2025 में अब तक सबसे ज्यादा नक्सली ढेर

आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में 10 जून तक 19 नक्सली मारे गए हैं, जो पिछले पांच वर्षों की तुलना में सबसे अधिक है. नक्सलियों की टॉप कमांड में लगातार हो रही क्षति ने संगठन की कमर तोड़ दी है. इन अभियानों से नक्सली संगठनों  के भीतर दहशत और आंतरिक फूट की स्थिति बनी है. 

 

इनामी नक्सलियों की नई सूची : 

1 करोड़ के तीन इनामी नक्सली

  • - मिसिर बेसरा
  • - असीम मंडल
  • - अनल दा

25 लाख के पांच इनामी नक्सली

  • - अनुज उर्फ सहदेव
  • - ब्रजेश गंझु
  • - लालचन्द्र हेंब्रम
  • - रघुनाथ हेंब्रम
  • - अजय महतो

 15 लाख के 10 इनामी नक्सली 

  • - मोछू उर्फ मेहनत
  • - मदन महतो
  • - संजय महतो
  • - मार्टिन केरकेट्टा
  • - रामप्रसाद मारडी
  • - नितेश यादव
  • - रवीन्द्र गंझु
  • - अमित मुंडा
  • - बेला सरकार
  • - सहदेव महतो

 10 लाख के नौ इनामी नक्सली

  • - अमित हांसदा
  • - आरिफ जी
  • - मृत्युंजय जी
  • - मनोहर गंझु
  • - विवेक यादव
  • - बिरसेन गंझु
  • - सलूका कायम
  • - पुष्पा महतो
  • - गोदराय यादव 

 पांच लाख के 22 इनामी नक्सली 

  • - शिव सिंह
  • - अनिल तुरी
  • - सुखलाल बिरजिया
  • - समीर सोरेन
  • - ब्रजेश यादव
  • - समीर महतो
  • - सुलेमान हांसदा
  • - सचिन बेंग
  • - मुखदेव यादव
  • - गुलशन सिंह मुंडा
  • - रविन्द्र यादव
  • - लवकेश गंझु
  • - जयंती
  • - प्रभात मुंडा
  • - पंकज कोरबा
  • - बिरेन सिंह
  • - सागेन अंगेरिया
  • - कुंवर मांझी
  • - मिता
  • - मीणा
  • - फिरोज अंसारी
  • - राज भुइयां 

 दो लाख के चार इनामी 

  • - करण
  • - मालती मुर्मू
  • - सोनाराम उर्फ सुदेश
  • - बलराम लोहरा 

 एक लाख के पांच इनामी नक्सली 

  • - इसराइल
  • - बासु पूर्ति
  • - बासमती जेराई
  • - सामएल बुध
  • - बाबूलाल
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही