Search

 
 
 

7th-10th JPSC: 252 सफल अभ्यर्थियों को CM हेमंत सोरेन सौंपेगे नियुक्ति पत्र, 8 जुलाई को है कार्यक्रम

 
Ranchi : 7वीं से 10वीं जेपीएससी (Jharkhand Public Service Commission) परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद नियुक्ति पत्र देंगे. रिकॉर्ड समय में परीक्षा लेने के बाद अब रिकॉर्ड समय में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी 8 जुलाई को सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे. सिविल सेवा परीक्षा में कुल 252 अभ्यर्थी सफल हुए थे. इसे भी पढ़ें -हिमाचल">https://lagatar.in/heavy-destruction-due-to-cloudburst-in-kullu-himachal-pradesh-six-people-missing-tourist-camp-destroyed-in-manikarn/">हिमाचल

प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से भारी तबाही, छह लोग लापता, मणिकर्ण में टूरिस्ट कैंप तबाह

अबतक JPSC सात बार ही परीक्षा ले पाया है

यहां बता दें कि 7वीं से 10वीं संयुक्त सिविल सेवा का फाइनल रिजल्ट पहली बार रिकॉर्ड समय में जारी हुआ है. राज्य गठन के बाद अबतक जेपीएसएसी सात बार ही परीक्षा ले पाया है. इसमें सबसे कम समय में आने का रिकॉर्ड 7वीं से 10वीं जेपीएसएसी में हुआ है. पीटी की परीक्षा 19 सितंबर 2021 को हुई थी. इस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 31 मई 2022 को जारी हुआ. यानी कुल 251 दिनों के अंदर ही जेपीएससी ने परीक्षा की प्रक्रिया को पूरा कर लिया. रिजल्ट जारी होने के महज 38 दिनों के अंदर भी सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है. इसे संवैधानिक संस्था जेपीएसएसी की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इसे भी पढ़ें - TMC">https://lagatar.in/tmc-shrugs-off-mahua-moitras-statement-she-had-commented-on-maa-kali-clarified-i-did-not-support-any-poster/">TMC

ने महुआ मोइत्रा के बयान से किनारा किया, मां काली पर की थी टिप्पणी, सफाई दी, मैंने किसी पोस्टर का समर्थन नहीं किया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही