Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 8 पदाधिकारियों का तबादला, जानिये कौन कहां गए

Ranchi : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 8 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. प्रबंधन विभाग, झारखंड, रांची के पद पर पदस्थापित सरिता दास को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत अवध नारायण प्रसाद को संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित रोबिन टोप्पो को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग रांची का संयुक्त सचिव बनाया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग, रांची में सचिव के पद पर पदस्थापित राधेश्याम प्रसाद को संयुक्त सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है. उप सचिव झारखंड लोक सेवा आयोग रांची के पद पर पदस्थापित मनीषा जोसेफ तिग्गा को संयुक्त सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. उप निदेशक, पंचायत राज निदेशालय, पंचायती राज विभाग, रांची के पद पर पदस्थापित संदीप दूने को उप सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. कार्यपालक दंडाधिकारी, लोहरदगा के पद पर पदस्थापित अमित बेरारा को सचिव राज्य निर्वाचन आयोग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. गढ़वा के बरडीहा प्रखंड के बीडीओ दीपमाला की सेवा ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड रांची से वापस लेते हुए इन्हें अगले आदेश तक क्षेत्रीय उप निदेशक, संथाल परगना क्षेत्र, झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (जियाडा) के पद पर पदस्थापित किया गया. इसे भी पढ़ें : टंडवा">https://lagatar.in/tandwa-on-one-side-the-house-kept-burning-on-the-other-side-the-bride-and-groom-kept-taking-seven-rounds/">टंडवा

: एक ओर जलता रहा आशियाना, दूसरी ओर दूल्हा-दुल्हन लेते रहे सात फेरे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही