Search

 
 
 

Gumla News: 8 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांस्फर, शिल्पा कुजूर बनीं महिला थाना प्रभारी

जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा के आदेश पर आठ पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला एवं नई पदस्थापना की गई है.
 
गुमला जिला की खबरें

Gumla: जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा के आदेश पर आठ पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला एवं नई पदस्थापना की गई है.

इसे भी पढ़ें: 

आदेश के तहत आशीष केशरी को भरनो से कामडारा थाना प्रभारी, अंकित राज को घाघरा से पालकोट थाना प्रभारी और शिल्पा कुजूर को पुलिस केंद्र से महिला थाना प्रभारी बनाया गया है.

 

वहीं, सुरसांग, महिला थाना, कामडारा और पालकोट के वर्तमान थाना प्रभारियों को पुलिस केंद्र भेजा गया है. तरुण कुमार को पुलिस केंद्र में नक्सल शाखा का प्रतिनियुक्ति प्रभारी बनाया गया है. सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही