Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में शराब की 600 दुकानों से मिल रहा है MGR का 80 प्रतिशत राजस्व

मैनवापर सप्लाई करने वाली कंपनियों से वापस ली गयी दुकानों में से 600 से शराब की बिक्री हो रही है. इन दुकानों ने सरकार द्वारा निर्धारित मिनिमम गारंटी रेविन्यू (MGR) के मुकाबले 80 प्रतिशत राजस्व मिलने लगा है.
Advertisement
Advertisement


Ranchi :  मैनवापर सप्लाई करने वाली कंपनियों से वापस ली गयी दुकानों में से 600 से शराब की बिक्री हो रही है. इन दुकानों ने सरकार द्वारा निर्धारित मिनिमम गारंटी रेविन्यू (MGR) के मुकाबले 80 प्रतिशत राजस्व मिलने लगा है.


राज्य में उत्पाद नीति 2022 के तहत झारखंड बिवरेजेज कॉरपोरेशन के माध्यम से शराब की खुदरा बिक्री की जा रही थी. कॉरपोरेशन द्वारा चुनी गयी मैनपावर सप्लाई करने वाली कंपनियों के सहारे इन दुकानों से शराब की खुदरा बिक्री की जा रही थी. उत्पाद नीति 2025 लागू करने लिए मैनवापर सप्लाई करने वाली कंपनियों से खुदरा दुकानें वापस ले ली गयी हैं.


वापस ली गयी 1453 दुकानों में से 600 से शराब की बिक्री की जा रही है.  मैनपावर सप्लाई करने वाली कंपनियों से वापस ली गयी दुकानों को चलाने के लिए सरकार ने दिशा निर्देश जारी किया है. इस निर्देश के आलोक में फिलहाल कॉरपोरेशन के माध्यम से शराब की खुदरा बिक्री की जा रही है. इन दुकानों से निर्धारित MGR के मुकाबले 80 प्रतिशत राजस्व मिल रहा है. सरकार ने जुलाई महीने के लिए MGR के रूप में 221.85 करोड़ रुपये निर्धारित किया है.

https://lagatar.in/supreme-court-refuses-to-hear-simis-plea 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही