Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्मार्ट सिटी में 11 मंत्री बंगलो का 80 फीसदी काम पूरा

  • मार्च 2024 तक जुडको को हैंडओवर करेगी कंपनी
Ranchi : रांची स्मार्ट सिटी में 70 करोड़ की लागत से बन रहे 11 मंत्री बंगलो का काम 80 फीसदी पूरा हो चुका है. मॉडल के तौर पर एक बंगला पूरी तरह कंप्लीट हो चुका है. बाकी बचे 10 बंगले भी पूरी तरह तैयार हैं. उनमें फर्नीचर, वायरिंग और इंटीरियर का काम चल रहा है. मंत्री बंगलो के नजदीक क्लब हाउस, बैडमिंटन और बॉलीवाल कोर्ट, ओपन जिम भी बनाया जा रहा है. केएमवी कंपनी को मार्च 2024 तक बंगलों का निर्माण पूरा करके इसे जुडको को हैंडओवर करना है. इसके बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में रह रहे राज्य के सभी 11 मंत्रियों को यह बंगलो अलॉट होंगे और मंत्री सचिवालय से वॉकिंग डिस्टेंस पर बने अपने नये बंगलो में शिफ्ट करेंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/mantri-banglo3_390-1.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" />

नये बंगले में ऐसी होगी मंत्रियों की ठाट

  • सभी बंगले डुप्लेक्स और एक डिजाइन के हैं.
  • प्रत्येक बंगले में बालकनी युक्त पांच बेडरूम बनाया गया है.
  • ग्राउंड फ्लोर में दो बेडरूम, वेटिंग रुम, मीटिंग jt और डायनिंग हॉल.
  • फर्स्ट फ्लोर पर मास्टर बेडरूम समेत कुल तीन बेडरूम हैं.
  • फर्स्ट फ्लोर पर मंत्री का रेसिडेंशियल चेंबर और मास्टर बेडरूम.
  • परिसर में स्वीमिंग पुल, जिम, लाउंज और बॉलीबाल-बैडमिंटन कोर्ट.
  • परिसर में फुटपाथ के साथ साइक्लिंग के लिए पाथ वे.
  • मंत्री के कर्मियों के रहने का भी बंगले में अलग-अलग प्रबंध है.
  • बंगले में आवासीय परिसर से अलग मंत्री का अपना कार्यालय.
  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक बने हैं किचेन, बाथरूम, बेडरूम समेत सभी कमरे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/mantri-banglo1_160.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" /> इसे भी पढ़ें – सचिवालय">https://lagatar.in/secretariat-gherao-case-hc-stays-pesticide-action-against-bjp-mp-nishikant-dubey-till-july-12/">सचिवालय

घेराव मामला : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ 12 जुलाई तक पीड़क कार्रवाई पर HC की रोक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही