Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाशिवरात्रि पर रांची में 800 पुलिस बलों की होगी तैनाती, ड्रोन-CCTV से मॉनिटरिंग

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रांची पुलिस ने अपनी ओर से तैयारी पूरी कर ली है. इस पावन अवसर पर किसी भी प्रकार के लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए लगातार समीक्षा की जा रही है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi:  महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रांची पुलिस ने अपनी ओर से तैयारी पूरी कर ली है. इस पावन अवसर पर किसी भी प्रकार के लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए लगातार समीक्षा की जा रही है.

 

महाशिवरात्रि पर्व में 800 पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जिसमें इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर शामिल रहेंगे. महाशिवरात्रि पर्व में भीड़ भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी. इसके लिए स्पेशल पुलिस बल की तैनाती की गई है, जो हर पल सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करेंगे.

 

आला अधिकारी हर पल लेते रहेंगे अपडेट, मंदिर परिसर में भी की जाएगी तैनाती

पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में अतिरिक्त जवान की तैनाती रहेगी. इसके अलावा पुलिस के आलाधिकारी हर पहलुओं की जानकारी लेते रहेंगे. रांची के सिटी एसपी ने बताया कि लोग अफवाह पर ध्यान ना दें और किसी भी अफवाह की जानकारी मिले तो पहले इस मामले की जानकारी पुलिस को दें. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही