Search

 
 
 

Jamtara News: शिविर में पहले दिन 82 आवेदकों को मिला ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस

जिले के सभी प्रखंडों में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड कार्यालय में आयोजित विशेष शिविर के पहले दिन लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: जिले के सभी प्रखंडों में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड कार्यालय में आयोजित विशेष शिविर के पहले दिन लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली.

इसे भी पढ़ें: 

शिविर में कुल 147 लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया. सभी आवेदनों की आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर जांच एवं सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों का लर्निंग लाइसेंस टेस्ट लिया गया. टेस्ट में 82 अभ्यर्थी सफल रहे, जिन्हें मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस जारी कर दिया गया, जबकि 65 अभ्यर्थी टेस्ट में सफल नहीं हो सके.

Uploaded Image

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने आवेदन जमा किए. प्रशासन की ओर से पूरे शिविर का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया.

 

जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि परिवहन विभाग के निर्देश एवं उपायुक्त के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सुविधा का लाभ उठाएं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही