Search

 
 
 

Ranchi News :  इंस्टाग्राम पर दोस्ती व ब्लैकमेलिंग के आरोपों के बीच युवती लापता

राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत खरसीदाग ओपी इलाके से 23 वर्षीय एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक उसे प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांग रहा था. लगातार ब्लैकमेलिंग से युवती मानसिक दबाव में थी. आशंका है कि इसी कारण से वह परेशान छोड़कर चली गई होगी.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत खरसीदाग ओपी इलाके से 23 वर्षीय एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक उसे प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था. लगातार ब्लैकमेलिंग से युवती मानसिक दबाव में थी. आशंका है कि इसी कारण से वह परेशान होकर घर छोड़कर चली गई होगी.

 

परिजनों के अनुसार, युवती छह जुलाई को बिना किसी को बताए घर से निकल गई. वह अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गई. जबकि आधार कार्ड अपने साथ लेकर गई है. मोबाइल घर में होने के कारण परिजनों को उससे संपर्क करने या उसकी लोकेशन का पता लगाने में कठिनाई हो रही है.

 

बताया जाता है कि युवती के पिता एक सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हैं और करीब पांच वर्ष पहले परिवार दिल्ली से रांची आकर खरसीदाग क्षेत्र में बस गया. परिवार का कहना है कि कुछ समय पहले युवती की इंस्टाग्राम पर एक युवक से पहचान हुई थी. धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी, जिसके बाद युवक कथित तौर पर निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगा.

 

लगातार मिल रही धमकियों से युवती मानसिक तनाव में थी. परिजनों की शिकायत पर खरसीदाग ओपी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस तकनीकी टीम की मदद से युवती के सोशल मीडिया अकाउंट, चैट और कथित आरोपी की पहचान करने में जुटी है. साथ ही युवती की संभावित लोकेशन का भी पता लगाया जा रहा है.

 

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और युवती की सुरक्षित बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. वहीं, ब्लैकमेलिंग के आरोपों की भी जांच की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही