Search

 
 
 

Palamu News : चियांकी में हाईवे निर्माण को लेकर बवाल, प्रशासनिक टीम व ग्रामीणों में झड़प, कई पुलिसकर्मी चोटिल

जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां चियांकी में प्रशासनिक कार्रवाई करने पहुंची टीम और ग्रामीणों के बीच गुरुवार की सुबह झड़प हो गई. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और पथराव शुरू हो गया. घटना में ग्रामीणों के साथ-साथ कई पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है. घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu :   जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां चियांकी में गुरुवार की सुबह हाईवे निर्माण को लेकर प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गया. इस दौरान पथराव भी हुआ. घटना में ग्रामीणों के साथ-साथ कई पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है. घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. 

 

Uploaded Image

मौके पर SDPO राजेश यादव पहुंचे

 

जानकारी के अनुसार, हाईवे निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन ने इलाके में निषेधाज्ञा (धारा 163) लागू की थी. इसके बावजूद स्थानीय ग्रामीण निर्माण कार्य का विरोध कर रहे थे.  गुरुवार सुबह जब प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची, तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई.  देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान पथराव हुआ, जिससे कई लोग घायल हो गए.

Uploaded Image

घायल JAP जवान राजमोहन सिंह


घटना में जैप के जवान राजमोहन सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी है.  जबकि सहायक महिला पुलिसकर्मी प्रिया कुमारी के पैर में चोट आई है.  अन्य घायल पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और हालात को नियंत्रित करने में जुट गया.

 

Uploaded Image

घायल महिला सहायक पुलिस प्रिया कुमारी

 

Uploaded Image

 

सदर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.  पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना दोबारा न हो, फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है.  अधिकारियों की ओर से घटना को लेकर विस्तृत जानकारी अभी साझा नहीं की गई है. वहीं, झड़प के बाद चियांकी और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही