Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेलावल विकास मंच ने मैट्रिक-इंटर के 83 टॉपर्स को किया सम्मानित

Hazaribag : पेलावल के 10वीं-12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. पेलावल विकास मंच ने रविवार को सम्मान समारोह आयोजित कर 83 टॉपर्स को सम्मानित किया. पेलावल में मैट्रिक के कुल 47 छात्र-छात्राओं ने फर्स्ट डिवीजन से पास की. इनमें 18 छात्र और 29 छात्राएं शामिल थीं. पेलावल की टॉपर क्वींसलैंड ग्रामर स्कूल की शमामा जफर को उत्कृष्ट सम्मान मिला. वहीं 12वीं में कुल 36 छात्र-छात्राओं ने फर्स्ट डिवीजन से परीक्षा पास की. इनमें 10 छात्र और 26 छात्राएं शामिल थीं. क्वींसलैंड ग्रामर स्कूल की ही छात्रा मनतशा परवीन को उत्कृष्ट सम्मान मिला. (पढ़ें, 108">https://lagatar.in/lord-jagannath-fell-ill-after-bathing-with-108-pitchers-water-will-remain-in-seclusion-for-15-days/">108

घड़ों के पानी से स्नान के बाद ‘बीमार’ पड़े भगवान जगन्नाथ, 15 दिन एकांतवास में रहेंगे)

एम. हक भारती ने कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन किया

सम्मान समारोह में क्वींसलैंड ग्रामर स्कूल, संत लुसेंट पब्लिक स्कूल, एसएस प्लस टू हाई स्कूल हरली, केबी वीमेंस कॉलेज, ओएसिस स्कूल, अलजामिया, यदुनाथ गर्ल्स स्कूल, संत अगस्टिन स्कूल, विवेकानंद स्कूल के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन एम. हक भारती ने की. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से मंच के सचिव अमित कुमार पासवान, उप सचिव इंजमामुल हक भारती, उप कोषाध्यक्ष महेश विश्वकर्मा, वरिष्ठ सदस्य सुधीर ठाकुर, चंद्रशेखर शर्मा, प्रेम सोनी, अकरम रजा, मो.रफीक, अब्दुल हकीम, कमल कुमार, विशाल कुमार, शिवा कुमार, करण कुमार सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-villagers-of-gardih-are-suffering-without-electricity-warning-of-agitation/">हजारीबाग

: बिजली के बिना गरडीह के ग्रामीण बेहाल, आंदोलन की चेतावनी

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथियों ये लोग रहे मौजूद

विशिष्ट अतिथियों में डॉक्टर एके मेहता जेपीएम हॉस्पिटल, डॉ. मजहर हुसैन लाइफ केयर हॉस्पिटल, डॉ. सोमर साहू सुमन विभावि, डॉ. शौकत अंसारी साहब, डॉ. श्रवण कुमार सहाय सहायक प्रध्यापक केबी महिला महाविद्यालय, फिरदौस हसन टीजीटी उर्दू संत जेवियर्स स्कूल, मो.समीर प्रिंसिपल क्वींसलैंड ग्रामर स्कूल, ऐनुल हक प्रिंसिपल संत लूसेंट पब्लिक स्कूल,नूरजहां मुखिया पेलावल दक्षिणी, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मनीष ठाकुर, रमेश राम सरपंच पेलावल दक्षिणी, कुंदन सोनी मानवाधिकार एक्टिविस्ट आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : New">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-in-new-york-the-people-of-india-are-going-to-defeat-the-bjp/">New

York में बोले राहुल गांधी, भारत की जनता भाजपा को हराने जा रही है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही