Search

देश में 10 साल में जजों के खिलाफ 8630 शिकायतें मिली

Ranchi : देश के मुख्य न्यायाधीश को 10 साल में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों के खिलाफ 8630 शिकायतें मिली है. केंद्रीय विधि मंत्री मे संसद में उठाये गये एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी.

 

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के कार्यरत जजों के खिलाफ देश के मुख्य न्यायाधीश को शिकायतें मिलती रही है. इन शिकायतों को In-house procedure के तहत निपटाया जाता है.

 

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अपने क्षेत्राधिकार से संबंधित जजों के खिलाफ मिली शिकायतों को निपटाते हैं. संबंधित मुख्य न्यायाधीशों द्वारा शिकायतों की समीक्षा के बाद In-house procedure के तहत कार्रवाई करते हैं.

 

मुख्य न्यायाधीशों के अलावा सरकार के Centralised Public Grievance  Redress and Monitoring System पर भी सरकार को शिकायतें मिलती हैं. इसे संबंधित न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के पास भेज दिया जाता है.

 

जजों के खिलाफ मिली शिकायतें

वर्ष  शिकायतें
2016 729
2017 682
2018 717
2019 1037
2020 518
2021 686
2022 1012
2023 977
2024 1170
2025 1102

 





 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp