Search

 
 
 

रांची के चुटिया इलाके में बढ़ रहे सड़क हादसे, तेज रफ्तार वाहनों पर कब लगेगी लगाम!

शहर का चुटिया थाना क्षेत्र इन दिनों लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर चर्चा में है. बीते एक माह में कई दुर्घटनाओं ने स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है. हाल ही में एक थार जीप द्वारा कई लोगों को कुचलने की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है.
 
  • पुलिस पर उठे सवाल

Ranchi  :  शहर का चुटिया थाना क्षेत्र इन दिनों लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर चर्चा में है.  बीते एक माह में कई दुर्घटनाओं ने स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है. हाल ही में एक थार जीप द्वारा कई लोगों को कुचलने की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. 


चुटिया इलाके के स्टेशन रोड और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती भीड़, अवैध पार्किंग और सड़क किनारे ठेला लगाने जैसी समस्याएं सिर दर्द बन चुकी हैं. संकरी सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है.  लोगों का कहना है कि नियमित गश्ती की कमी के कारण कई चालक शराब के नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं. 

 

केस 1 : 11 फरवरी 2026 की रात नशे में धुत एक थार चालक ने छह लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए. इनमें से दो लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं.

 

केस 2 : 17 नवंबर 2025 की रात चुटिया के अमरावती कॉलोनी में एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी थी, जिसमें छह से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

 

नशे में वाहन चलाने वालों पर हो रही कार्रवाई :  ट्रैफिक डीएसपी 

इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी प्रमोद केसरी ने बताया कि बीते कुछ दिनों से चुटिया क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है.

 

उन्होंने कहा कि इलाके की सड़कें संकरी हैं और भीड़ अधिक होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है. सड़क हादसों में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही