Search

 
 
 

Palamu News: छेड़खानी विवाद में हुई हत्या मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार

चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में 29 जुलाई को हुई गोलीबारी और चाकूबाजी की घटना में शामिल 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी थी, जबकि दो लोग चाकू से घायल हुए थे.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu: चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में 29 जुलाई को हुई गोलीबारी और चाकूबाजी की घटना में शामिल 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी थी, जबकि दो लोग चाकू से घायल हुए थे.

इसे भी पढ़ें: 

इलाज के दौरान चाकू से घायल मकबूल अंसारी की मौत हो गई थी. मामले में कुल 19 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, जिनमें से अब तक 9 की गिरफ्तारियां हो चुकी है. शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Uploaded Image

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में इमरान मियां, सरातुल मियां, शहबाज मियां, तबरेज आलम, इसराफिल मियां, सोनू मियां, गोकुल मियां, शेरू मियां और पालु मियां शामिल हैं. सभी आरोपी चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव के रहने वाले हैं.

 

पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा धारदार चाकू भी बरामद कर लिया गया है. इसके अलावा घटनास्थल से 7.65 एमएम का एक खोखा, घटना में प्रयुक्त दो बेल्ट और ब्लड सैंपल भी जब्त किए गए हैं.

 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना की शुरुआत कथित छेड़खानी के विवाद से हुई थी. आरोपियों के अनुसार कुछ लोगों द्वारा एक लड़की के साथ छेड़खानी की गई थी.

 

इसके बाद लड़की के पिता अपने साले के साथ संबंधित युवक के घर पहुंचे. वहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हाथापाई हुई. इसके बाद आरोपित दोबारा लड़की के घर पहुंचे और हाथापाई, मारपीट और फिर गोलीबारी तथा चाकूबाजी में बदल गई.

 

इस मामले में चैनपुर थाना में बीएनएस की आर्म्स एक्ट तथा पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आजाद मियां के खिलाफ पहले से भी आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामलों में आपराधिक इतिहास दर्ज है. मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही