Bokaro: बोकारो पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी अपराधी बिहार के विभिन्न जिलों के हैं जो बोकारो में रहकर साइबर ठगी का काम कर रहे थे.
इसे भी पढ़ें:
एसपी ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि यह साइबर अपराधी आर एम टूर एवं ट्रेवल्स एजेंट और बैंककर्मी बनकर लोगों को अपने झांसी में लेते थे. फिर उन्हें विश्वास में लेकर उनके साथ ठगी करते थे.
एसपी ने कहा कि इन अपराधियों के पास से 43100 नकद बरामद किए गए हैं जबकि विभिन्न खातों में कराए गए ट्रांसफर वाली राशि को बैंक में होल्ड कर दिया गया है.
उन्होंने कहा कि इन अपराधियों का कनेक्शन बिहार से है, उनके संरक्षक बिहार में बैठे हुए हैं. इन अपराधियों के पास से पुलिस ने 10 मोबाइल फोन, 9 सिम कार्ड, 18 बैंकों के पासबुक, तीन चेक बुक, 10 डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं.
एसपी ने कहा कि जिस मकान में रहकर ये साइबर अपराधी घटना को अंजाम दे रहे थे उस मकान मालिक को चिन्हित कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में सम्राट कुमार विनय, निरंजा कुमार, सुदामा कुमार, नीतीश कुमार, सुबोध कुमार, प्रेमचंद कुमार, धर्मराज कुमार, बृजेश कुमार, रवि प्रभाकर शामिल है.
एसपी के मुताबिक सम्राट कुमार विनय सेक्टर 3 बोकारो के रहने वाले हैं बाकी सभी अपराधी बिहार के हैं. जिनकी आपराधिक इतिहास भी खंगाले जा रहे हैं. एसपी ने कहा कि उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने का काम किया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment