Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेल से लौटकर कमान संभाले 90 दिन हो गए पूरे, कई उपलब्धियां की हासिलः सीएम

Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि जेल से लौटकर कमान संभाले हुए मुझे 90 दिन पूरे हो गए हैं. इन 90 दिनों में हमने राज्यवासियों के सहयोग के साथ कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं. सीएम ने सोशल मीडिया में 90 दिनों के दौरान हासिल की गई उपलब्धियों का जिक्र भी किया है. कहा है कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से 50 लाख से अधिक बहनों को जोड़ा गया.दो किश्तें उनके खातों में पहुंचा दी गई, तीसरी किश्त आज जारी की जाएगी. इसे भी पढ़ें -नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-should-get-bharat-ratna/">नीतीश

कुमार को भारत रत्न मिलना चाहिएः चिराग पासवान

लाखों किसानों के 2 लाख रुपये तक के कर्ज माफ हुए

राज्य के लाखों किसानों के 2 लाख रुपये तक के कर्ज माफ हुए. दूध की खरीद में अब किसानों को 5 रुपए प्रति लीटर बोनस मिल रहा है.

प्रतिमाह 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त

प्रति माह 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, लगभग 40 लाख परिवारों को अब हर माह शून्य बिजली बिल देना होगा. राज्य के 40 लाख परिवारों का बकाया बिजली बिल माफ हुआ.

बुनियादी ढांचा का हुआ विकास

राज्य का पहला अत्याधुनिक ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित किया गया. रिकॉर्ड समय में कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हुआ. कई अन्य सड़कों का उद्घाटन किया गया. जमशेदपुर में फ्लाईओवर का शिलान्यास एमजीएम में 750 से अधिक बेड और ओपीडी सेवा की शुरुआत की गई. 300 बेड मल्टीस्पेशलिटी अपोलो अस्पताल का शिलान्यास किया गया.

समय पर नियुक्ति परीक्षा का आयोजन

समय पर नियुक्ति परीक्षा का आयोजन किया गया. छात्रों एवं परीक्षार्थियों के हितों के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया गया.

अधिवक्ता एवं अन्य वर्गों का रखा गया ख्याल

अधिवक्ताओं के लिए पेंशन, प्रोत्साहन राशि, स्वास्थ्य बीमा और अन्य सहायता प्रदान की गई. अन्य वर्गों को भी स्वास्थ्य बीमा से जोड़ा गया. पोषण सखी एवं अन्य अनुबंध वर्गों को हक-अधिकार दिया.

जन-सेवा का काम भी रफ्तार पकड़ा

जन सेवा का काम भी रफ्तार पकड़ा. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत हर पंचायत में लाखों आवेदन के लिए शिविर लगाया, इन आवेदनों का त्वरित निपटारा किया जा रहा है. यह हमारी सरकार की प्रतिबद्धता और कार्यकुशलता को दर्शाती है. हम आगे भी जनहित में ऐसे ही कार्य करते रहेंगे. इसे भी पढ़ें -बाढ़">https://lagatar.in/bihar-in-return-for-helping-flood-victims/">बाढ़

पीड़ितों की सहायता के बदले बिहार से गायब रहे तेजस्वीः भाजपा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही